आईसीएसआई सीएसईईटी 2021: आज दोपहर तीन बजे जारी होंगे परिणाम, इन वेबसाइट्स के जरिए देख सकेंगे रिजल्ट
आईसीएसआई सीएसईईटी 2021 परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट http://icsi.edu पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) 2021 के जुलाई सत्र के परिणाम आज दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट http://icsi.edu पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
संस्थान जारी करेगा विषयवार अंकों का ब्रेकअप
संस्थान ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि 10 और 12 जुलाई, 2021 को आयोजित सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम बुधवार, 21 जुलाई, 2021 को अपराह्न 3:00 बजे घोषित किया जाएगा। व्यक्तिगत अभ्यर्थी के अंकों के विषय-वार ब्रेक-अप के साथ परिणाम संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
Result of #CSEET held in July, 2021 to be declared on 21st July, 2021 at 3PM. For results log on to https://t.co/yMiQXh24Hy pic.twitter.com/UPgdYnvJLe
विज्ञापन विज्ञापन— The Institute of Company Secretaries of India (@icsi_cs) July 20, 2021
आईसीएसआई ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेंटमेंट करेगा जारी
परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आईसीएसआई पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और परिणामों की जांच के लिए अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। आईसीएसआई वेबसाइट पर एक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट अपलोड करेगा क्योंकि इस साल रिजल्ट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।
परीक्षा पास करने के लिए हासिल करने होंगे 50 फीसदी अंक
आईसीएसआई सीएसईईटी पास करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर में कम-से-कम 40 फीसदी अंक और कुल मिलाकर 50 फीसदी अंक प्राप्त करने होंगे। सीएसईईटी 10 और 12 जुलाई को ऑनलाइन रिमोट प्रोक्टेड मोड में आयोजित किया गया था। जिसमें पूछे गए आब्जेक्टिव (MCQs) सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया गया था।
पहले दी थी ये बड़ी छूट
आईसीएसआई ने पहले अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी कर स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) छात्रों को सीएसईईटी में बैठने से छूट देने का फैसला किया था। ये छात्र 20 जून, 2021 से प्रभावी सीएस कार्यकारी कार्यक्रम में सीधे प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X