ICSE CSEET Result 2021 : आईसीएसआई सीएसईईटी 2021 के परिणाम घोषित, यहां देखें रिजल्ट
08 और 10 मई, 2021 को आयोजित परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक परिणाम के साथ ही परीक्षार्थियों का विषयवार अंकों का ब्रेक-अप भी उपलब्ध कराया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) की ओर से कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आईसीएसआई सीएसईईटी मई 2021 की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार, 20 मई, 2021 को दोपहर तीन बजे घोषित किए गए। इसके साथ ही ऐसे छात्रों को पुन: मौका देने का फैसला किया है, जो इलाके के कोरोना कंटेनमेंट जोन घोषित होने के कारण परीक्षा के लिए वेबकैम वाले लैपटॉप, कंप्यूटर या इंटरनेट की व्यवस्था नहीं कर पाए थे। आईसीएसआई ने ऐसे सभी छात्रों को जुलाई सत्र की परीक्षा में फिर से भाग लेने की अनुमति दी है।
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की ओर से 08 और 10 मई, 2021 को आयोजित परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक परिणाम के साथ ही परीक्षार्थियों का विषयवार अंकों का ब्रेक-अप भी उपलब्ध कराया गया है। अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार इस सीधे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। Result of Company Secretary Executive Entrance Test (CSEET)
आईसीएसआई के आधिकारिक बयान के अनुसार, सीएसईईटी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट भी जारी कर दिए गए हैं। जिसे अभ्यर्थी भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे संस्थान द्वारा रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की हार्ड कॉपी नहीं दी जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
चरण 1: आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट isci.edu पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर उपलब्ध आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम 2021 की लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका आईसीएसआई सीएसईईटी परिणाम 2021 कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 5: परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में आने वाले उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकलवा लें।
पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
संस्थान द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार, सीएसईईटी पास करने के लिए अभ्यर्थी का कुल 50 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी है। साथ ही प्रत्येक पेपर में 40 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें : जानिए क्या हैं बार्ज और किस काम आते हैं? जहां चेतावनी के बाद भी जमे थे सैकड़ों लोग
यह भी पढ़ें : इतिहास के पन्नों से: जानिए कौन था कोलंबस? जिसके जन्म स्थान को लेकर है विवाद, 20 मई से है यह नाता
कमेंट
कमेंट X