ICSI CSEET 2022: कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा आज से, आईसीएसआई ने जारी की गाइडलाइन
ICSI CSEET 2022 Exam : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से CSEET 2022 परीक्षा प्रोक्टेड मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। बिना प्रवेश-पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSI CSEET 2022: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) यानी कार्यकारी प्रवेश परीक्षा शुक्रवार, नौ जुलाई, 2022 से आयोजित की जा रही ही है। आईसीएसआई ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
इससे पहले भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने CSEET जुलाई 2022 सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र 29 जून को जारी किया था। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं किया, वे तुरंत डाउनलोड कर लें, क्योंकि परीक्षा और परिणाम के दौरान भी इसकी आवश्यकता होगी। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट isci.edu से लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे जन्म तिथि, पंजीकरण संख्या और अन्य विवरण दर्ज करके डाउनलोड किया जा सकता है।
ICSI CSEET परीक्षा प्रोक्टेड मोड में ऑनलाइन होगी
उम्मीदवार ध्यान दें कि आईसीएसआई की ओर से CSEET 2022 परीक्षा प्रोक्टेड मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। बिना प्रवेश-पत्र के उम्मीदवारों को परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाएगा। परीक्षा के समय, उम्मीदवारों को एक सुरक्षित परीक्षा ब्राउजर डाउनलोड करना होता है जो महत्वपूर्ण और अनिवार्य है। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले इसे डाउनलोड करना होगा क्योंकि उसी ब्राउजर से वे कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हो पाएंगे।
सीएस फाउंडेशन कोर्स की जगह हो रही CSEET परीक्षा
कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। सीएसईईटी (CSEET) ने सीएस फाउंडेशन कोर्स की जगह ले ली है। परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार सीएस कार्यकारी पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश के लिए पात्र होते हैं।ICSI CSEET को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री की मान्यता
आईसीएसआई सीएसईईटी में कुल चार पेपर होते हैं। इनमें से पेपर-1 बिजनेस कम्युनिकेशन, पेपर-2 लीगल एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग, पेपर-3 आर्थिक और व्यावसायिक वातावरण, और पेपर-4 करेंट अफेयर्स, प्रजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल्स का होता है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी यूजीसी (UGC) की ओर से सीएस क्वालीफिकेशन को पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कार्यक्रम के समकक्ष मान्यता दी गई है।
ICSI CSEET में 50 फीसदी अंक पाना जरूरी
आईसीएसआई सीएसईईटी का आयोजन सीबीटी मोड यानी कंप्यूटर बेस्ड मोड में किया जाता है। कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव पाठ्यक्रम में पंजीकरण करने के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए CSEET क्वालीफाई होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को क्वालीफाई होने के लिए परीक्षा के प्रत्येक पेपर में 40 फीसदी अंक और कुल मिलाकर 50 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं।
ICSI CSEET 2022: परीक्षा के दौरान क्या करें और क्या न करें
- सभी उम्मीदवारों को कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए जैसे कि मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग आदि।
- सभी उम्मीदवारों को पहले ध्यान देना चाहिए कि उन्हें सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र ले जाएं अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश से वंचित कर दिया जाएगा।
- उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए समय पर उपस्थित होना चाहिए, विशेष रूप से परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले। केंद्र पर देरी से पहुंचने पर उन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी।
- कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे लैपटॉप, मोबाइल फोन, टैबलेट, ब्लूटूथ आदि परीक्षा हॉल के अंदर नहीं ले जाना चाहिए।
- यदि कोई छात्र किसी भी अनुचित तरीके का अभ्यास करते हुए पकड़ा जाता है, तो छात्र को परीक्षा देने से वंचित कर दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X