ICSI CS June Result 2021: आज जारी होगा परिणाम, अभ्यर्थी ऐसे कर सकेंगे चेक, यह है डायरेक्ट लिंक
ICSI CS June Result 2021: प्रोफेशनल, एग्जीक्यूटिव, फाउंडेशन प्रोग्राम का आईसीएसआई सीएस परिणाम आज, 13 अक्तूबर को icsi.edu पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार के विषय-वार ब्रेक-अप के साथ परिणाम संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 13 अक्तूबर को सीएस जून 2021 के परिणाम जारी कर सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम का परिणाम 4 बजे, सीएस प्रोफेशनल का परिणाम 11 बजे और सीएस एग्जीक्यूटिव का परिणाम 2 बजे घोषित किया जाएगा। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.icsi.edu/ अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आईसीएसआई द्वारा जारी किए परिणाम में अभ्यर्थियों के अंकों के खंड-वार विवरण को दर्शाने वाला एक स्कोर कार्ड भी जारी किया जाएगा।
सीएस परिणाम 2021: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल, एग्जीक्यूटिव और फाउंडेशन परिणाम - समय और लिंक
| परीक्षा | समय | लिंक |
| प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराना और नया सिलेबस) | सुबह 11:00 बजे | icsi.edu - Result Link |
| एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराना और नया सिलेबस) | दोपहर 02:00 बजे | |
| फाउंडेशन प्रोग्राम (13 और l4 अगस्त &, ll और 12 सितंबर, 2O21) | शाम 04:00 बजे |
आईसीएसआई सीएस परिणाम 2021: कैसे जांचें
- आधिकारिक वेबसाइट- icsi.edu पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर आईसीएसआई सीएस परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉगिन पेज फिर से खुल जाएगा।
- पूछे जाने वाले रोल नंबर और नाम सहित विवरण दर्ज करें।
- 'लॉगिन' पर क्लिक करें।
- नामित पाठ्यक्रम के लिए आईसीएसआई सीएस परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम सहेजें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
जारी होगा ई-परिणाम-सह-अंक स्टेटमेंट
आईसीएसआई सीए परिणाम केवल ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और अधिकारी परिणाम की कोई भौतिक प्रति नहीं दी जाएगी। आईसीएसआई ने कहा कि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराना और नया सिलेबस) और फाउंडेशन प्रोग्राम का औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक स्टेटमेंट संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर जारी किया जाएगा। ध्यान रहे यह स्टेटमेंट परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद अपलोड कर दिया जाएगा और इसकी कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी। दिसंबर सत्र के लिए आईसीएसआई सीएस परीक्षा 21 से 30 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी और परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X