ICSI CS Result: आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव जून 2021 परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
ICSI CS Result 2021: सीएस एग्जीक्यूटिव का परीक्षा परिणाम दोपहर दो बजे बाद जारी कर दिया गया है। जबकि, सीएस प्राेफेशनल के परिणाम सुबह 11 बजे जारी कियाI था। सीएस प्रोफेशनल परीक्षा के परिणामों में इशान मनोज लोया ने पुराने सिलेबस से और वैष्णवी बद्री नारायण बियानी ने नए सिलेबस से टॉप किया है। वहीं, सीएस फाउंडेशन कार्यक्रम का परिणाम शाम 04 बजे घोषित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम के लिए आईसीएसआई सीएस परीक्षा का परिणाम बुधवाार, 13 अक्तूबर को आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर घोषित किया गया है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर कार्यकारी यानी एग्जीक्यूटिव कार्यक्रम (पुराने और नए पाठ्यक्रम) के लिए सीएस परिणाम की घोषणा कर दी है।
उल्लेखनीय है कि सीएस प्राेफेशनल के परिणाम सुबह 11 बजे जारी कियाI था। सीएस प्रोफेशनल परीक्षा के परिणामों में इशान मनोज लोया ने पुराने सिलेबस से और वैष्णवी बद्री नारायण बियानी ने नए सिलेबस से टॉप किया है। सीएस फाउंडेशन कार्यक्रम का परिणाम शाम 04 बजे घोषित किया जाएगा। वहीं, सीएस एग्जीक्यूटिव का परीक्षा परिणाम दोपहर दो बजे बाद जारी कर दिया गया है।
आईसीएसआई सीएस कार्यकारी कार्यक्रम के परिणाम का सीधा लिंक
ICSI CS परिणाम 2021 डाउनलोड करने के चरण
- उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होम पेज स्क्रीन पर निर्दिष्ट सीएस परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और नाम सहित विवरण दर्ज करें।
- सीएस 2021 परिणाम सबमिट करें और एक्सेस करें।
- सीएस परीक्षा परिणाम जानने के लिए इस सीधे लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
स्कोर कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं जारी होगी
सीएस फाउंडेशन परीक्षा के लिए एक औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक विवरण परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। आईसीएसआई ने बताया कि कार्यकारी कार्यक्रम (ओल्ड और न्यू प्रोग्राम) और फाउंडेशन कार्यक्रम परीक्षाओं का औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक विवरण उम्मीदवारों द्वारा उनके संदर्भ, उपयोग के लिए डाउनलोड करने के लिए परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर अपलोड किया जाएगा। परिणाम-सह-अंक विवरण की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें : ICSI CS June Result: प्रोफेशनल प्रोग्राम का परिणाम जारी, इशान मनोज व वैष्णवी बियानी ने किया टॉप
यह भी पढ़ें : DU Admission 2021: डीयू में दूसरी कटऑफ सूची के तहत एडमिशन का आज आखिरी दिन, दूसरे दिन आए 43 हजार से ज्यादा आवेदन
कमेंट
कमेंट X