फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 2021 Today is the last day of admission under the second cutoff list, more than 43 thousand applications came on the second day

DU Admission 2021: दूसरी कटऑफ सूची के तहत प्रवेश का आज अंतिम मौका, दूसरे दिन आए 43 हजार से ज्यादा आवेदन 

Wed, 13 Oct 2021 12:17 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 13 Oct 2021 12:17 PM IST
सार

DU Admission 2021: विश्वविद्यालय के डेटा के अनुसार कुल 43 हजार 412 आवेदन आए हैं।
इनमें से 3 हजार छात्रों ने एडमिशन फीस जमा कर दी है, जबकि विश्वविद्यालय ने अबतक 10 हजार आवेदन मंजूर कर लिए हैं।

विज्ञापन
DU Admission 2021 Today is the last day of admission under the second cutoff list, more than 43 thousand applications came on the second day
DU Admission 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में दूसरी कटऑफ सूची के तहत एडिमशन प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय ने 9 अक्तूबर 2021 को अपनी दूसरी कटऑफ सूची जारी की थी। इस सूची को दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाट पर जारी किया गया था। जो छात्र विश्वविद्यालय की दूसरी कटऑफ सूची के तहत एडमिशन पाने के योग्य हैं, वह आज 13 अक्तूबर 2021 तक अपना एडमिशन करवा सकते हैं। 

विज्ञापन

पाठ्यक्रम को शिफ्ट या अपग्रेड करने का मौका
छात्रों के लिए दूसरी कटऑफ सूची के तहत एडमिशन प्रक्रिया 13 अक्टूबर तक चलेगी। खबरों के अनुसार 12 अक्तूबर 2021 तक विश्वविद्यालय ने 43 हजार से ज्यादा छात्रों के आवेदन प्राप्त किए हैं। विश्वविद्यालय के डेटा के अनुसार इनमें से 3 हजार छात्रों ने एडमिशन फीस जमा कर दी है, विश्वविद्यालय ने अबतक 10 हजार आवेदन मंजूर कर लिए हैं। विश्वविद्यालय के पास कुल 43 हजार 412 आवेदन आए हैं, जबकि विश्वविद्यालय के कुछ बड़े कॉलेजों ने अपने प्रमुख पाठ्यक्रमों में एडमिशन बंद कर दिए हैं।  उम्मीदवारों को यह भी सूचना दे दी गई है कि विश्वविद्यालय में एडमिशन के दूसरे चरण में छात्रों को एडमिशन कैंसिल करवाने या नाम वापस लेने की सुविधा दी गई है। वेबसाइट पर छात्रों को पाठ्यक्रम को शिफ्ट या अपग्रेड करने का मौका दिया जा रहा है। अब तक कई छात्रों ने इस सुविधा का फायदा लेते हुए अपने सीट और कॉलेज बदले हैं। 
विज्ञापन


आज कर सकते हैं आवेदन
दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कटऑफ के तहत जारी एडमिशन में अबतक 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पहले दिन की एडमिशन प्रक्रिया के खत्म होने तक आवेदनों की संख्या 29 हजार से अधिक थी जिनमें से 2 हजार छात्रों ने एडमिशन फीस जमा कर दी थी। जो छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कटऑफ सूची के तहत एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आज विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन फीस भरने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर तक है। विश्वविद्यालय द्वारा तीसरी कटऑफ सूची 16 अक्तूबर को जारी की जाएगी। ध्यान रहे कि दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 70 हजार सीटें खाली हैं। यहां पढ़ना देश के कई राज्यों के विद्यार्थियों का सपना होता है। इस बार बताया जा रहा है कि एडमिशन के लिए रिकॉर्ड स्तर पर आवेदन आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed