ICSI CS Exam 2021: आईसीएसआई ने फाउंडेशन परीक्षा 2021 की तारीखें घोषित कीं, यहां जानिए अहम जानकारियां
ICSI CS Exam 2021: 3 जनवरी और 4 जनवरी को आयोजित हो रही यह परीक्षाएं चार पालियों में होंगी। परीक्षा के पहले दिन पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन किया जाएगा। वहीं परीक्षा के दूसरे दिन पेपर-3 और पेपर-4 का आयोजन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी संक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने आईसीएसआई सीएस (ICSI CS) फाउंडेशन परीक्षा 2021 की तारीख जारी कर दी है। दिसंबर सत्र की यह परीक्षाएं 03 जनवरी और 04 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। बिजनेस वातावरण और लॉ (पेपर-1) और बिजनेस मैनेजमेंट, नैतिकता और उद्यमिता (पेपर-1) की परीक्षा 3 जनवरी को, वहीं बिजनेस अर्थशास्त्र(पेपर-3) और फंडामेंटल ऑफ अकाउंटिंग-ऑडिटिंग (पेपर-4) की परीक्षा 04 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आईसीएसआई सीएस की आधिकारिक वेबसाइट http://icsi.edu पर जाकर परीक्षा से संबंधित नोटिस को देख सकते हैं।
चार पालियों में आयोजित की जाएंगी परीक्षाएं
इसी साल संस्थान ने दिसंबर 2021 सत्र से फाउंडेशन कोर्स के लिए देश भर में एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा करवाने का निर्णय लिया है। 03 जनवरी और 04 जनवरी को आयोजित हो रही यह परीक्षाएं चार पालियों में होंगी। पहली पाली - सुबह 9:30 से 11:00, दूसरी पाली दोपहर 12:00 से 1:30, तीसरी- 2:30 से 4:00 और चौथी पाली 5:00 से 6:30 तक आयोजित होंगी। परीक्षा के पहले दिन पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन किया जाएगा। वहीं परीक्षा के दूसरे दिन पेपर-3 और पेपर-4 का आयोजन किया जाएगा।
उम्मीदवार परीक्षा के नोटिस को नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
1. आईसीएसआई सीएस की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे what new के लिंक पर क्लिक करें।
3. इसके बाद एक नया पेज खुलोगा जहां आईसीएसआई सीएस(ICSI CS) फाउंडेशन परीक्षा 2021 की तारीख का लिंक होगा, इस पर क्लिक करें।
4. परीक्षा का टाइमटेबल आपके सामने आ जाएगा, इसे चेक कर लें।
5. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकलवा लें।
आईसीएसआई ने यह भी सूचना दी है कि प्रोफेशनल, एक्जीक्यूटिव (पुराने और नए सिलेबस) और फाउंडेशन कोर्स सभी के रिजल्ट एक साथ ही 13 अक्तूबर को रिलीज किए जाएंगे। उम्मीदवारों के विषयवार अंक स्कोरकार्ड में सम्मिलित होंगे।
कमेंट
कमेंट X