फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICSE, ISC Compartment & Improvement exam 2020 notification released apply here now

ICSE, ISC Compartmental exam 2020: परीक्षा के लिए नोटिफिकेशऩ जारी, 22 सितंबर तक करें आवेदन

Fri, 18 Sep 2020 01:04 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 18 Sep 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
ICSE, ISC Compartment & Improvement exam 2020 notification released apply here now
सांकेतिक तस्वीर

ICSE, ISC Compartment & Improvement exam 2020: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफ़िकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE यानि कक्षा 10 वीं और ISC यानि कक्षा 12 वीं के लिए  कंपार्टमेंटल और इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए एक अधिसूचना जारी कर दी है। उसके अनुसार जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं,  तो वे सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्रों को यह सूचित किया जाता है कि आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 22 सितंबर, 2020 तय की गई है। इसके बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन

आपको बता दें कि नोटिफिकेशन में यह स्पष्ट किया है कि जो छात्र अपने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए गए अंकों से खुश नहीं है, वे ही इस परीक्षा के लिए आवेदन करें। इसके अलावा कंपार्टमेंटल या सुधार परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही अंतिम माना जाएगा। इसके बाद CISCE की तरफ से कोई अन्य परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
विज्ञापन

इस बार ICSE और ISC परीक्षाओं के लिए लगभग 2.5 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षाएं फरवरी में अपने सामान्य शेड्यूल के मुताबिक ही शुरू हुई थीं। लेकिन कोरोनावायरस की स्थिति को देखते हुए स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था और परीक्षाओं भी रद्द हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए डायरेक्ट लिंक पर यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।


ये भी पढ़ें : JEE Advanced 2020: पहली बार जेईई एडवांस परीक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर में बनाए गए चार परीक्षा केंद्र

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed