फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE Board Exam 2021 : decision on CISCE Exams ICSE Class 10 and ISC Class 12 Exams latest news 2021 CISCE

सीआईएससीई 2021: ICSE, ISC बोर्ड परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, जानिए क्या रद्द होंगी 10वीं 12वीं की परीक्षा

Fri, 16 Apr 2021 03:49 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 16 Apr 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
CISCE Board Exam 2021 : decision on CISCE Exams ICSE Class 10 and ISC Class 12 Exams latest news 2021 CISCE
ICSE - ISC Board Exam 2021 - फोटो : ICSE - ISC Board Exam 2021

यह खबर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए बेहद अहम है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) यानी सीआईएससीई ICSE (Indian Certificate of Secondary Education) और ISC (Indian School Certificate Examination) की बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन करने या परीक्षाओं को रद्द करने या फिर स्थगित करने को लेकर जल्द निर्णय करने वाली है। इस संबंध में काउंसिल की ओर से जल्द अंतिम सूचना जारी की जाएगी। 

विज्ञापन


काउंसिल ने अपनी वेबसाइट पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए कहा, कोविड-19 महामारी की भयावह स्थिति के कारण, ICSE बोर्ड कक्षा 10वीं और ISC बोर्ड कक्षा 12वीं की सत्र 2020-2021 की परीक्षाओं के संबंध में जल्द निर्णय करेगी और सभी संबंधितों हितधारकों को जल्द से जल्द सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन


सीआईएससीई के द्वारा पूर्व में जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, ISC यानी कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आठ अप्रैल, 2021 से शुरू होनी थी, जबकि ICSE यानी 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 04 मई, 2021 से आयोजित की जानी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि ICSE का मतलब इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन है यह 10वीं बोर्ड के समकक्ष है। वहीं, ISC का मतलब इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट है यह 12वीं बोर्ड के समकक्ष परीक्षा होती है। जबकि CISCE यानी काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन  ICSE और ISC दोनों परीक्षाओं के साथ-साथ उनके परीक्षा परिणामों की घोषणा के लिए संबंधित जिम्मेदार निकाय है। 

CISCE- ICSE आईसीएसई परीक्षा का विस्तृत संशोधित टाइमटेबल यहां देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

पिछले साल, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं और छात्रों का मूल्यांकन आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर किया गया था। शिक्षा बोर्ड ने सर्वोच्च न्यायालय से कहा था कि वह छात्रों को पुन: परीक्षा का विकल्प प्रदान नहीं करेगा और वे केवल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अंतिम मूल्यांकन करेंगे।
 

गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। 
CISCE- ISC आईएससी परीक्षा का संशोधित टाइमटेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।  

केंद्र सरकार के निर्णय के बाद बीते दो दिन में झारखंड सरकार ने 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाओं को टाला है। ओडिशा और उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने, हरियाणा में 10वीं की परीक्षा रद्द व 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने, मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल, राजस्थान सरकार ने राज्य राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी। वहीं, इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं और स्नातक स्तरीय परीक्षाओं को 17 मई, 2021 तक स्थगित करने का निर्णय किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed