फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICMAI CMA December 2023 Result will declare on 21 Feb at icmai.in, Qualifying marks and documents required

ICMAI CMA Result: सीएमए इंटर का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, इस लिंक से होगा डाउनलोड; इतने अंक वाले होंगे पास

Tue, 20 Feb 2024 12:26 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 12:26 PM IST
सार

ICMAI CMA December 2023 Result: आईसीएमएआई सीएमए इंटर दिसंबर 2023 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। सीसीएम आईसीएमएआई हर्षद देशपांडे ने रिजल्ट जारी होने की तारीख की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
ICMAI CMA December 2023 Result will declare on 21 Feb at icmai.in, Qualifying marks and documents required
ICMAI - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ICMAI CMA December 2023 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) 21 फरवरी, 2024 को सीएमए इंटर दिसंबर 2023 परिणाम जारी करेगा। सीएमए इंटर दिसंबर 2023 रिजल्ट जारी होने की तारीख की पुष्टि सीसीएम आईसीएमएआई हर्षद देशपांडे ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। संस्थान अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीएमए इंटर दिसंबर 2023 परिणाम घोषित करेगा।

विज्ञापन

पंजीकरण नंबर से करे सकेंगे रिजल्ट चेक

रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर का इस्तेमाल करके अपना परिणाम देख सकेंगे। आईसीएमएआई सीएमए इंटर परिणाम के साथ टॉप 5 रैंक होल्डर्स की सूची भी जारी करेगा।

सीएमए इंटर, फाइनल परीक्षा के अंतिम सत्र में, 17.39% उम्मीदवार इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण हुए, जबकि 7.05% ने अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण की।

विज्ञापन
विज्ञापन

CMA Inter Result 2023: कितने अंक वाले होंगे पास ?

आईसीएमएआई न्यूनतम अंक निर्धारित करता है, जो उम्मीदवारों को सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए प्राप्त करने होते हैं। सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा में 100 अंकों के 4 पेपरों के 2 समूह होते हैं। सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 को पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। यह शर्त तब लागू होती है जब उम्मीदवार केवल एक समूह या दोनों समूहों का प्रयास कर रहा हो। 

विज्ञापन

ICMAI CMA Inter Result 2023: ऐसे करें डाउनलोड
  • आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
  • परीक्षा टैब पर क्लिक करें
  • मेनू से 'icmai result' विकल्प चुनें।
  • आपने जो परीक्षा दी थी उस पर क्लिक करें।
  • 11 अंकों का सीएमए इंटरमीडिएट पंजीकरण नंबर दर्ज करें और फिर “परिणाम देखें” पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन आप को अपना परिणाम दिख जाएगा।
  • उम्मीदवार आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed