ICMAI CMA Result: सीएमए इंटर का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, इस लिंक से होगा डाउनलोड; इतने अंक वाले होंगे पास
ICMAI CMA December 2023 Result: आईसीएमएआई सीएमए इंटर दिसंबर 2023 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। सीसीएम आईसीएमएआई हर्षद देशपांडे ने रिजल्ट जारी होने की तारीख की पुष्टि कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICMAI CMA December 2023 Result: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) 21 फरवरी, 2024 को सीएमए इंटर दिसंबर 2023 परिणाम जारी करेगा। सीएमए इंटर दिसंबर 2023 रिजल्ट जारी होने की तारीख की पुष्टि सीसीएम आईसीएमएआई हर्षद देशपांडे ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। संस्थान अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीएमए इंटर दिसंबर 2023 परिणाम घोषित करेगा।
पंजीकरण नंबर से करे सकेंगे रिजल्ट चेक
रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर का इस्तेमाल करके अपना परिणाम देख सकेंगे। आईसीएमएआई सीएमए इंटर परिणाम के साथ टॉप 5 रैंक होल्डर्स की सूची भी जारी करेगा।
सीएमए इंटर, फाइनल परीक्षा के अंतिम सत्र में, 17.39% उम्मीदवार इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण हुए, जबकि 7.05% ने अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण की।
CMA Inter Result 2023: कितने अंक वाले होंगे पास ?
आईसीएमएआई न्यूनतम अंक निर्धारित करता है, जो उम्मीदवारों को सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के लिए प्राप्त करने होते हैं। सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा में 100 अंकों के 4 पेपरों के 2 समूह होते हैं। सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 को पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। यह शर्त तब लागू होती है जब उम्मीदवार केवल एक समूह या दोनों समूहों का प्रयास कर रहा हो।
- आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
- परीक्षा टैब पर क्लिक करें
- मेनू से 'icmai result' विकल्प चुनें।
- आपने जो परीक्षा दी थी उस पर क्लिक करें।
- 11 अंकों का सीएमए इंटरमीडिएट पंजीकरण नंबर दर्ज करें और फिर “परिणाम देखें” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन आप को अपना परिणाम दिख जाएगा।
- उम्मीदवार आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X