फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI to likely declare CA Foundation and Inter September exam results on October 30, read official notice

ICAI CA Result 2024: सीए फाउंडेशन और इंटर सितंबर के नतीजे 30 अक्तूबर को जारी होने की उम्मीद, पढ़ें नोटिस

Sat, 26 Oct 2024 10:46 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 26 Oct 2024 10:46 AM IST
सार

ICAI CA Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी सितंबर परीक्षा के नतीजों की संभावित तिथि की घोषणा कर दी है। संस्थान ने कहा कि सीए फाउंडेशन और इंटर दोनों के नतीजे 30 अक्तूबर को घोषित किए जाने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
ICAI to likely declare CA Foundation and Inter September exam results on October 30, read official notice
ICAI CA Result 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

ICAI CA Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट सितंबर परीक्षा 2024 के परिणाम 30 अक्तूबर, 2024 को घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट जारी होने के बाद, इन परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (icai.org) के माध्यम से अपने परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "सितंबर 2024 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 को घोषित होने की संभावना है और इसे उम्मीदवार वेबसाइट icai.nic.in पर देख सकते हैं।"
विज्ञापन


सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 13, 15, 18 और 20 सितंबर, 2024 को आयोजित की गई थीं। इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 12, 14 और 17 सितंबर को हुई थी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 19, 21 और 23 सितंबर, 2024 को हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीए फाउंडेशन जून परीक्षा के लिए कुल 91,900 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 13,749 या 14.96 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए।

रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार स्थान की वेबसाइट (icai.nic.in) पर जाएं।
  • आवश्यकतानुसार सीए फाउंडेशन या इंटर रिजल्ट लिंक खोलें।
  • अब अपना रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज करें
  • इसके बाद अपना परिणाम देखने के लिए सबमिट करें।
  • अब आपकी रिजल्ट स्क्रिन पर प्रदर्शित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed