फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI Commencement to start free live virtual classes for Inter 2025 May, January exams; Check schedule here

ICAI: सीए इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी ले सकते हैं फ्री लाइव क्लास, आईसीएआई ने की घोषणा; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Wed, 04 Sep 2024 07:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 04 Sep 2024 07:08 PM IST
सार

ICAI CA Free Class: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के उम्मीदवारों को मुफ्त लाइव वर्चुअल क्लास देने वाला है। ये कक्षाएं 9 सितंबर से शुरू होंगी। उम्मीदवार कक्षाओं का पूरा कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
ICAI Commencement to start free live virtual classes for Inter 2025 May, January exams; Check schedule here
ICAI CA Inter Free Class - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ICAI Free Virtual Class: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट मई 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 9 सितंबर, 2024 से मुफ्त लाइव वर्चुअल क्लास शुरू करने की घोषणा की है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आईसीएआई जनवरी 2025 की परीक्षा में बैठने वालों के लिए 25 सितंबर से लाइव वर्चुअल क्लास आयोजित करेगा।

विज्ञापन

तीन सत्रों में चलेंगी कक्षाएं

इंटरमीडिएट मई 2025 परीक्षाओं के लिए आईसीएआई लाइव वर्चुअल कक्षाएं तीन सत्रों में आयोजित की जाएंगी- सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक, दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक और शाम 6:30 बजे से 8 बजे तक। बोर्ड ऑफ स्टडीज (BoS) द्वारा आयोजित आईसीएआई फ्री वर्चुअल कक्षाओं में लाइव लेक्चर, इंटरैक्टिव डाउट क्लियरिंग सत्र और रिकॉर्ड किए गए लेक्चर्स तक पहुंच शामिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन कक्षाओं में क्या होगा खास?

आईसीएआई की आधिकारिक सूचना के अनुसार, निःशुल्क लाइव कक्षाओं की विशेषताएं निम्नलिखित हैं। 

  • इंटरैक्टिव शिक्षण: छात्र एक-पर-एक बातचीत के साथ लाइव ज़ूम सत्र में भाग ले सकते हैं।
  • डाउट क्लियरिंग: छात्रों को जटिल विषयों की समझ हो, इसके लिए समर्पित सत्र वास्तविक समय में छात्रों के डाउट्स को क्लियर करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
  • फ्क्लेक्सीबिलिटी और एक्सेसिबिलिटी: कक्षाएं किसी भी समय और कहीं भी सुलभ हैं, जिससे छात्रों को अपनी गति से अध्ययन करने की सुविधा मिलती है। 
  • व्यापक अध्ययन सामग्रीः कक्षाओं में परीक्षा की तैयारी के लिए नोट्स, असाइनमेंट और बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • परीक्षा-केंद्रित दृष्टिकोण: सामग्री को छात्रों को परीक्षा के लिए प्रभावी ढंग से तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करके तैयार किया गया है।
  • प्रतिष्ठित संकायः अनुभवी और सम्मानित संकाय सदस्य सत्रों का नेतृत्व करेंगे तथा विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
  • असीमित पहुंचः छात्र अपनी सीख को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यकतानुसार रिकॉर्ड किए गए लेक्चर्स को जितनी बार चाहें उतनी बार देख सकते हैं।
विज्ञापन

मई 2025 की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फ्री क्लासेज का शेड्यूल

पेपर का नाम समय दिन कक्षाओं की शुरूआत
पेपर 1- एडवांस्ड अकाउंटिंग सुबह 7 बजे से 9.30 सोमवार, बुधवार, शुक्रवार 9 सितंबर
पेपर 2- कॉर्पोरेट एंड अदर लॉज़ सुबह 6 बजे से 8.30 सोमवार, बुधवार 9 सितंबर
पेपर 3- टैक्सेशन (सेक्शन ए) दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे सोमवार, बुधवार, शुक्रवार 4 अक्तूबर
पेपर 3- टैक्सेशन (सेक्शन बी) दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे मंगलवार, बृहस्पतिवार 19 सितंबर
पेपर 4- कोस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग सुबह 7 बजे से 9.30 मंगलवार, बृहस्पतिवार 10 सितंबर
पेपर 5- ऑडिटिंग एंड एथिक्स सुबह 6 बजे से 8.30 मंगलवार, बृहस्पतिवार 10 सितंबर
पेपर 6- फाइनेंशियल मैनेजमेंट (सेक्शन ए) सुबह 6 बजे से 8.30 शुक्रवार, शनिवार 13 सितंबर
पेपर 6- स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट (सेक्शन बी) सुबह 7 बजे से 9.30 शनिवार, रविवार 28 सितंबर

 

जनवरी 2025 की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए फ्री क्लासेज का शेड्यूल

पेपर का नाम समय दिन कक्षाओं की शुरूआत
पेपर 1- एडवांस्ड अकाउंटिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे बृहस्पतिवार, शनिवार 26 सितंबर
पेपर 2- कॉर्पोरेट एंड अदर लॉज़ सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे शुक्रवार, रविवार 27 सितंबर
पेपर 3- टैक्सेशन (सेक्शन ए) शाम 3 बजे से 5.30 बृहस्पतिवार, शनिवार 26 सितंबर
पेपर 3- टैक्सेशन (सेक्शन बी) शाम 3 बजे से 5.30 शुक्रवार, रविवार 27 सितंबर
पेपर 4- कोस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे सोमवार, बुधवार 25 सितंबर
पेपर 5- ऑडिटिंग एंड एथिक्स शाम 3 बजे से 5.30 सोमवार, बुधवार 25 सितंबर
पेपर 6- फाइनेंशियल मैनेजमेंट (सेक्शन ए) शाम 3 बजे से 5.30 मंगलवार 1 अक्तूबर
पेपर 6- स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट (सेक्शन बी) सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे शनिवार, रविवार 28 सितंबर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed