{"_id":"68b186548af8db1add0af5f0","slug":"icai-ca-september-foundation-admit-card-2025-out-at-eservices-icai-org-direct-link-here-download-2025-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICAI CA Admit Card: सितंबर सत्र की सीए परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी, eservices.icai.org से करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICAI CA Admit Card: सितंबर सत्र की सीए परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी, eservices.icai.org से करें डाउनलोड
Fri, 29 Aug 2025 04:22 PM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 29 Aug 2025 04:22 PM IST
सार
ICAI CA September 2025 Admit Card: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान ने सितंबर सत्र की सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे नीचे बताए तरीके से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
ICAI CA Foundation Admit Card 2025
- फोटो : Official Website- eservices.icai.org
विस्तार
ICAI CA September Admit Card 2025: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान ने सितंबर सत्र की सीए फाउंडेशन, इंटर और फाइनल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर अपना नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम, उम्मीदवार का पता, परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश और अन्य विवरण मिलेंगे। उम्मीदवारों को इन विवरणों की ध्यानपूर्वक जांच करनी चाहिए। एडमिट कार्ड में किसी भी त्रुटि के मामले में आईसीएआई हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
विज्ञापन
Trending Videos
ICAI CA Foundation Admit Card 2025: 16 सितंबर से होगी परीक्षा
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी एसएसपी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। आईसीएआई 16, 18, 20 और 22 सितंबर को सीए फाउंडेशन परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
ICAI CA Admit Card Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
सीए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:
- सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं
- “लॉगिन” टैब पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अभ्यर्थियों का डैशबोर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब 'सीए फाउंडेशन सितंबर 2025 एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें। इसी प्रकार इंटर और फाइनल परीक्षाओं वाले लिंक पर क्लिक करें।
- आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और उल्लिखित सभी विवरण की जांच करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड सितंबर 2025 डाउनलोड करें और सहेजें।
कमेंट
कमेंट X