फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Foundation, Intermediate 2025 exam schedule out at icai.org; Check all dates here

ICAI CA January 2025: जनवरी सत्र की सीए इंटरमीडिएट, फाउंडेशन परीक्षा का कार्यक्रम जारी; नोट कर लें सभी तिथियां

Fri, 20 Sep 2024 02:29 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 02:29 PM IST
सार

ICAI CA January 2025 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने जनवरी की सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम (ICAI Date Sheet) जारी कर दिया है। परीक्षा की शुरूआत जनवरी के दूसरे सप्ताह से होगी। पूरा कार्यक्रम नीचे उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
ICAI CA Foundation, Intermediate 2025 exam schedule out at icai.org; Check all dates here
ICAI CA January 2025 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

ICAI CA January 2025 Exam Dates: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान ने जनवरी 2025 सत्र की सीए फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीए फाउंडेशन परीक्षा की शुरूआत 12 जनवरी और इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरूआत 11 जनवरी, 2025 से होगी। विस्तृत कार्यक्रम आगे बताया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।

विज्ञापन

ICAI CA January 2025 Exam Dates: परीक्षा की तिथियां

  • अधिसूचना के अनुसार, सीए फाउंडेशन जनवरी 2025 परीक्षा 12, 14, 16 और 18 जनवरी, 2025 को  आयोजित की जाएगी।
  • सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2025 ग्रुप-1 की परीक्षा 11, 13 और 15 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
  • सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-2 की परीक्षा 17, 19 और 21 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
 
सीए फाउंडेशन 12, 14, 16 और 18 जनवरी, 2025
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-1 11, 13 और 15 जनवरी, 2025
सीए इंटरमीडिएट ग्रुप-2 17, 19 और 21 जनवरी, 2025


संस्थान ने कहा है, "इस बात पर बल दिया जाना चाहिए कि यदि परीक्षा के किसी दिन को केन्द्र सरकार या किसी राज्य सरकार/स्थानीय निकाय द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया जाता है , तो परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

ICAI CA January 2025 Registration: ये है पूरा कार्यक्रम

जनवरी सत्र की फाउंडेशन, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 नवंबर, 2024 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 23 नवंबर, 2024 तक का समय होगा। 600 रुपये लेट फीस के साथ उम्मीदवार 26 नवंबर, 2024 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों के पास 27 से 29 नवंबर तक का समय होगा। 

 
अधिसूचना जारी 20 सितंबर, 2024
पंजीकरण शुरू 23 नवंबर, 2024
आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर, 2024
लेट शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर, 2024
सुधार विंडो 27 नवंबर, 2024 से 29 नवंबर, 2024 तक
फाउंडेशन परीक्षा तिथि 12, 14, 16 और 18 जनवरी, 2025
ग्रुप-I 11, 13 और 15 जनवरी, 2025
ग्रुप-II 17, 19 और 21 जनवरी, 2025
विज्ञापन

परीक्षा का समय

फाउंडेशन परीक्षा के पेपर 1 और 2 तीन घंटे की अवधि के लिए होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, पेपर 3 और 4 की अवधि दो घंटे होगी, जो दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed