ICAI Exam: सीए फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर 2022 के प्रवेश-पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
ICAI CA Foundation December 2022 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने आधिकारिक वेबसाइट पर सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Foundation December 2022 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने आधिकारिक वेबसाइट पर सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे सीए दिसंबर फाउंडेशन परीक्षा 2022 डाउनलोड कर सकते हैं, अब वे आधिकारिक वेबसाइट-onicaiexam.icai.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2022 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉगइन करना होगा। आईसीएआई दिसंबर फाउंडेशन परीक्षा 14, 16, 18 और 20 दिसंबर, 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सभी को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। किसी को भी अपने एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ICAI CA Foundation परीक्षा 2022 एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -icai.org पर जाएं। -
होम पेज पर, उम्मीदवारों को परीक्षा टैब पर क्लिक करना चाहिए। -
एक नया पेज खुलेगा, परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2022 के लिंक पर क्लिक करें। -
नए पेज पर दिए गए लिंक - eservices.icai.org पर क्लिक करें और कैंडिडेट लॉग इन पोर्टल खुल जाएगा। -
आईसीएआई सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। -
अपने क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड आदि दर्ज करें। -
आपका आईसीएआई सीए फाउंडेशन एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
कमेंट
कमेंट X