ICAI: आईसीएआई कराएगा अकाउंटेंसी परीक्षाओं की तैयारी, घोषित किया लाइव कक्षाओं का कार्यक्रम; ऐसे उठा सकेंगे लाभ
ICAI CA Online Classes: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान ने अगले दो वर्षों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए लाइव ऑनलाइन कक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Online Classes: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने अगले दो वर्षों में आयोजित होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षाओं की तैयारी में उम्मीदवारों की मदद करने के लिए लाइव ऑनलाइन कक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा की है। उम्मीदवार आईसीएआई बीओएस मोबाइल ऐप, BoS ज्ञान पोर्टल - boslive.icai.org या यूट्यूब के माध्यम से इन कक्षाओं का लाभ ले सकते हैं।
संस्थान के बोर्ड ऑफ स्टडीज (ICAI BOS) द्वारा संचालित की जाने वाली ये कक्षाएं सितंबर 2025, मई 2026, सितंबर 2026 और जनवरी 2027 में सीए परीक्षा देने वालों के लिए हैं।
2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए, ICAI "CA परीक्षा में सफलता" श्रृंखला भी पेश कर रहा है - 'गुरुओं' के साथ वर्चुअल सत्र जो उम्मीदवारों को प्रमुख विषयों के बारे में मार्गदर्शन करेंगे। सीरीज I 28 जुलाई से और सीरीज II 12 अगस्त से शुरू होगी। ये सत्र आईसीएआई के बोर्ड ऑफ स्टडीज (अकादमिक) संकाय द्वारा लिए जाएंगे।
इन तरीकों से हो सकेंगे कक्षाओं में शामिल
अभ्यर्थी निम्नलिखित तरीकों से इन ऑनलाइन कक्षाओं तक पहुंच सकते हैं:
- आईसीएआई बीओएस मोबाइल ऐप
- BoS ज्ञान पोर्टल — boslive.icai.org
- ICAI CA Tube यूट्यूब पर
icai.org पोर्टल पर लॉग इन करने के बाद, उम्मीदवारों को अपना कोर्स, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद, ज़ूम क्लास में शामिल हो सकेंगे।
सीए परीक्षा कार्यक्रम
सितंबर, 2025 में सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए, आईसीएआई लाइव वर्चुअल रिविजनरी क्लासेस (एलवीआरसी) की पेशकश कर रहा है। सुबह की सीए इंटर कक्षाएं सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक और शाम की कक्षाएं शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक चलेंगी। ये कक्षाएं 8 जुलाई से शुरू होंगी।
कमेंट
कमेंट X