IBPS RRB 2022: आईबीपीएस आरआरबी मुख्य परीक्षा आज, एग्जाम से पहले पढ़ लें जरूरी दिशा-निर्देश
IBPS RRB 2022 Mains Exam: जिन उम्मीदवारों ने बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की भर्ती के तहत ऑफिस असिस्टेंट यानी कार्यालय सहायक के पद के लिए आवेदन किया था और सफलतापूर्वक प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई की थी, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS RRB 2022 Mains Exam: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से शुक्रवार, 24 सितंबर, 2022 को आईबीपीएस आरआरबी 2022 मुख्य भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की भर्ती के तहत ऑफिस असिस्टेंट यानी कार्यालय सहायक के पद के लिए आवेदन किया था और सफलतापूर्वक प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाई की थी, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।
इन उम्मीदवारों को अब दूसरे दौर की यानी मुख्य परीक्षा से गुजरना होगा। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश-पत्र बीते दिनों में ही जारी कर दिए गए थे। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर किसी भी परेशानी से बचने के लिए नीचे दिए गए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों का अनुसरण करना चाहिए।
IBPS RRB 2022 Mains Exam पेपर पैटर्न और विवरण
-
आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट भर्ती 2022 की मुख्य परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। -
मुख्य परीक्षा न्यूनतम दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। -
इसमें पांच खंड शामिल होंगे, जिसमें तर्क, संख्यात्मक क्षमता, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी / हिंदी भाषा और कंप्यूटर ज्ञान आदि हैं। -
परीक्षा में कुल 200 अंक के प्रश्न पूछे जाने हैं। -
वहीं, प्रत्येक खंड में 40-40 अंक होंगे।
IBPS RRB 2022 Mains Exam परीक्षा के लिए अहम दिशा-निर्देश
-
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। -
उन्हें अनिवार्य रूप से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी, एक वैध फोटो आईडी प्रूफ और सत्यापन उद्देश्यों के लिए दो तस्वीरों के साथ ले जाना आवश्यक है। -
उम्मीदवारों द्वारा परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, ईयरफ़ोन, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल घड़ियां या अध्ययन सामग्री जैसे कोरा पेपर शीट, किताबें, नोट बुक आदि जैसी कोई निषिद्ध वस्तु नहीं ले जानी चाहिए। -
धोखाधड़ी, नकल या अनुचित साधनों के उपयोग जैसे कदाचार में लिप्त होने पर उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। -
परीक्षा केंद्र पर हर समय कोविड-उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। -
परीक्षा समाप्त होने तक सभी उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर बैठे रहना चाहिए। परीक्षा समाप्त होने के बाद ही उन्हें जाने दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X