IBPS PO Mains Result Out: आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, इन स्टेप्स से करें चेक
IBPS PO Mains Result 2022 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा 2022 नवंबर में आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IBPS PO Mains Result 2022 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से IBPS PO मुख्य परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Mains पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा नवंबर में हुई थी
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा 2022 नवंबर में आयोजित की गई थी। अब मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू एवं पर्सनैलिटी टेस्ट राउंड के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट 16 जनवरी, 2022 तक डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Mains Result 6432 रिक्तियों को भरने के लिए अभियान
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन की ओर से पीओ भर्ती के तहत कुल 6,432 रिक्तियों को भरने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार का दौर में किया जाएगा।
IBPS PO Mains Result 2022 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। -
यहां CRP-PO/MTs-XII के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। -
अब अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें। -
आईबीपीएस पीओ मेन्स का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। -
डाउनलोड करें और एक-दो प्रिंट आउट जरूर लें।
कमेंट
कमेंट X