{"_id":"5f409c74841aa61c0b67ac6d","slug":"ibps-po-2020-dream-job-in-a-government-bank-prepare-with-safalta-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"IBPS PO 2020: सरकारी बैंक में नौकरी का सपना ऐसे होगा पूरा, Safalta.com के संग करें तैयारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
IBPS PO 2020: सरकारी बैंक में नौकरी का सपना ऐसे होगा पूरा, Safalta.com के संग करें तैयारी
Sat, 22 Aug 2020 10:30 AM IST
Garima Garg
Advertorial
Advertorial
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
Job
- फोटो : फाइल फोटो
अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो सफलताडॉटकॉम आपके लिए पीओ परीक्षा की तैयारी के लिए खास कोर्स लाया है। इसके जरिए आप आईबीपीएस पीओ/एमटी में होने वाली 1,417 पदों की भर्तियों के लिए पक्की तैयारी कर सकते हैं। सबसे खास बात है कि इस ऑनलाइन कोर्स की फीस मात्र 2,499 रुपये है। इसे विशेष तौर पर आईबीपीएस परीक्षा की तैयारी के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा कराई जाने वाली इन परीक्षाओं के जरिए अभ्यर्थियों को कई सरकारी बैंको में पीओ की नौकरी मिलती है। इस परीक्षा के जरिए पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र आदि में नौकरी मिलती है। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा 3, 10 व 11 अक्टूबर को होगी। जबकि मुख्य परीक्षा 28 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
क्यों खास है पीओ परीक्षा के लिए सफलताडॉटकॉम का ऑनलाइन कोर्स?
इस 45 दिन के ऑनलाइन कोर्स के नए बैच की शुरुआत 24 अगस्त से होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को एक्सपर्ट फैकल्टी पढ़ाएंगे। हर सप्ताह छह दिन कक्षाएं चलेंगी और अभ्यर्थियों को 100 घंटे से ज्यादा की ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी। अभ्यर्थी डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों के जरिए ऑनलाइन कक्षा में शामिल हो सकते हैं। कोई कक्षा छूटे न इसके लिए हर ऑनलाइन कक्षा को रिकॉर्ड किया जाएगा।
विज्ञापन
इस ऑनलाइन कोर्स में अभ्यर्थियों के लिए मॉक टेस्ट व डेली प्रॉब्लम सॉल्विंग सेशन का आयोजन होगा। हर हफ्ते अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को 40 से ज्यादा पीडीएफ क्लासरूम नोट्स दिए जाएंगे।
एक्सपर्ट फैकल्टी अभ्यर्थियों को देंगे ऑनलाइन कक्षाएं
क्वांटिटेटिव तकनीक की कक्षाएं भगवती प्रसाद सर लेंगे। उनके पास शिक्षण का 20 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। वहीं अंग्रेजी की कक्षा में संतोष तिवारी सर पढ़ाएंगे जिनके पास शिक्षण का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। अनुकूल पाठक सर अभ्यर्थियों को रीजनिंग पढ़ाएंगे। इनके पास दस वर्षों का पढ़ाने का अनुभव है। सुजीत बाजपेयी सर करंट अफेयर्स पढ़ाएंगे। देशराज सर बैंकिंग व अर्थशास्त्र की क्लास लेंगे, जो पिछले दस सालों से विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र पढ़ा रहे हैं। कंप्यूटर विषय की स्पेशल क्लास आयोजित की जाएंगी।
अमर उजाला के पाठकों के लिए छूट-
अमर उजाला के पाठकों को इस कोर्स की फीस पर 300 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। विद्यार्थियों को आज ही आवेदन करने पर 300 रुपये की छूट मिल रही है, इसके लिए IBPS300 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें - https://bit.ly/3l6Pgi7
Advertorial
कमेंट
कमेंट X