फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IBPS Clerk Prelims Result 2020 Declared check with Direct Link

IBPS Clerk Prelims Result 2020: आईबीपीएस प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें

Fri, 01 Jan 2021 11:23 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 01 Jan 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
IBPS Clerk Prelims Result 2020 Declared check with Direct Link
आईबीपीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2020

IBPS Clerk Prelims Result 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिलज्ट 2020 (IBPS Clerk Prelims Result 2020) आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे www.ibps.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CLAT 2021: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, 9 मई को होगी परीक्षा
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
www.ibps.in

IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 5, 12 व 13 दिसंबर को हुआ था। प्रीलिम्स में पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठेंगे। उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी को होगा। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल में जारी होगा। मुख्य परीक्षा में चार सेक्शन सामान्य / वित्तीय अवेयरनेस, सामान्य अंग्रेजी, तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता और मात्रात्मक योग्यता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2020
-सबसे पहले IBPS आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in है।
-यहां होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जहां आपको अपने पंजीकरण संख्या / रोल नंबर और जन्म तिथि  से लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद लॉग इन होते ही आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

12 जनवरी से  डाउनलोड करें मेन एग्जाम का कॉल लेटर

ऑनलाइन मेन एग्जाम के कॉल लेटर 12 जनवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे।  मुख्य परीक्षा 24 जनवरी को होगी। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पर्सनल सेलेक्शन की ओर से क्लर्क के पद पर निकालीं गई 2557 भर्तियों के लिए आवेदन लिए गए थे।  ये भर्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में खाली पड़े क्लर्क के पदों के लिए की जाएंगी।

डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed