फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IAF Agniveervayu 2025 exam postponed, Will now held on 16 November; Check notice here

IAF Exam Postponed: अक्तूबर में नहीं होगी अग्निवीरवायु परीक्षा, नोटिस जारी; कैलेंडर में मार्क करें नई तारीख

Mon, 07 Oct 2024 08:16 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 08:16 PM IST
सार

IAF Agniveervayu Exam Date: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु भर्ती के चरण-I की परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 18 अक्तूबर के लिए निर्धारित है। परीक्षा अब नई तिथि पर आयोजित की जाएगी।
 

विज्ञापन
IAF Agniveervayu 2025 exam postponed, Will now held on 16 November; Check notice here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

IAF Agniveervayu Exam Postponed: भारतीय वायुसेना ने विज्ञापन संख्या इंटेक (02/2025) के तहत अधिसूचित अग्निवीरवायु भर्ती के चरण-I परीक्षा कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, अग्निवीरवायु भर्ती चरण-I की परीक्षा 18 अक्तूबर, 2024 को होनी निर्धारित थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। ताजा नोटिस के अनुसार, अब यह परीक्षा 16 नवंबर से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


ऑनलाइन परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और अंग्रेजी पेपर को छोड़कर प्रश्न द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) होंगे। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा स्थगन से संबंधित ताजा नोटिस देख सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

IAF Agniveervayu Admit Card Date: दो से तीन पहले आएगा एडमिट कार्ड

भारतीय वायुसेना की ओर से परीक्षा से 48-72 घंटे, यानी दो से तीन दिन पहले पात्र उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर चरण-I के एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध चरण-I ऑनलाइन परीक्षा के बारे में अन्य सभी विवरण समान हैं।

चयन प्रक्रिया

भारतीय वायु सेना अग्निवीरवायु चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल होंगे:

  • चरण 1- ऑनलाइन परीक्षा
  • चरण 2- ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण (पीएफटी) और अनुकूलन क्षमता परीक्षण 1 और 2
  • चरण 3- चिकित्सा परीक्षा


इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवार को ही नियुक्ति के लिए योग्य माना जाएगा। परीक्षा तिथि पुनर्निर्धारित होने से उम्मीदवारों को अपनी तैयारी मजबूत करने के लिए लगभग 1 महीने का अतिरिक्त समय और मिल गया है। इस समय का सही इस्तेमाल आपके सफल होने की संभावना को बढ़ा सकता है। इसलिए इस समय को सही जगह खर्च करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed