फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IAF Agniveer Recruitment Notification 2023 out know how to apply online at agnipathvayu.cdac.in

IAF Agniveer Recruitment: 12वीं पास हैं तो अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, वायुसेना भर्ती नोटिफिकेशन जारी

Wed, 01 Mar 2023 05:04 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 01 Mar 2023 05:04 PM IST
सार

IAF Agniveer Recruitment 2023: एयरफोर्स ने अग्निवीर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
 

विज्ञापन
IAF Agniveer Recruitment Notification 2023 out know how to apply online at agnipathvayu.cdac.in
Airforce recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

IAF Agniveer Recruitment Notification 2023: सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एयरफोर्स सुनहरा मौका लेकर आया है। अगर आप 12वीं पास हैं तो अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारो को एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा। आवेदन की प्रक्रिया 17 मार्च 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 तक है।

विज्ञापन

 

पात्रता मापदंड

वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार की जन्मतिथि 26 दिसंबर, 2002 से 26 जून, 2006 के बीच होनी चाहिए। बात करें अगर भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता की तो इसके लिए पुरुष उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 152.5 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की हाइट न्यूनतम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की शुरुआत 20 मई, 2023 से होगी। इस भर्ती प्रक्रिया में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12वीं में गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी के साथ 50 फीसदी अंक हासिल किया हो। उम्मीदवार के पास तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अन्य विषयों के लिए किसी भी विषय से 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

वायु सेना अग्निपथ योजना भर्ती 2023 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) आदि चरणों से गुजरने के बाद मेडिकल, दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन होगा।
 

महत्वपूर्ण तिथियां 

  • आवेदन आवेदन करने की शुरुआती तारीख - 17 मार्च, 2023 
  • आवेदन करने की अंतिम तारीख - 31 मार्च, 2023 तक
  • परीक्षा की तारीख-  25 मई, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed