फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HSC Result 2021 When would MSBSHSE Class 12 Result release? Date & Time and passing criteria

HSC Result 2021: जानिए कब जारी होगा 12वीं का रिजल्ट? तारीख, टाइम और अन्य जानकारी

Tue, 27 Jul 2021 03:24 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 27 Jul 2021 03:24 PM IST
सार

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE HSC) इस हफ्ते बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है।

विज्ञापन
HSC Result 2021 When would MSBSHSE Class 12 Result release? Date & Time and passing criteria
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE HSC) इस हफ्ते बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। बोर्ड की तरफ से 31 जुलाई तक बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाना है। सुप्रीम कोर्ट सभी राज्यों को 31 जुलाई तक बारहवीं का रिजल्ट जारी करने का निर्देश पहले ही दे चुका है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस हफ्ते बोर्ड की तरफ से किसी भी वक्त 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने की तारीख और वक्त के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जेईई एडवांस 2021: इस वर्ष बढ़ सकता है क्वालिफाइंग कटऑफ, जानिए विशेषज्ञों ने क्या कहा
विज्ञापन


वहीं, स्कूलों द्वारा सारणीकरण का काम पूरा कर लिया गया है और स्टेट बोर्ड को जमा कर दिया गया है। बोर्ड की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर ऑनलाइन बारहवीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। आपको बता दें कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के जरिए बारहवीं कक्षा का रिजल्ट तैयार किया है। मार्क अपलोड करना और कंप्यूटराइज्ड मूल्यांकन प्रक्रिया और करेक्शन का काम 24 जुलाई को ही पूरा हो चुका है। ऐसे में एक या दो दिन में बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-NIOS October Exam 2021: अक्तूबर-नवंबर में होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, रजिस्ट्रेशन शुरू


आपको बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट के अलावा विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट मंगा सकते हैं। छात्र अपने मोबाइल से  'MHHSC ' रोल नंबर लिखकर  57766 पर भेजकर भी अपना रिजल्ट हासिल कर सकते हैं। इस साल बारहवीं कक्षा के लिए 14 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनको अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। पिछले साल बारहवीं का रिजल्ट 90.66 फीसदी रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed