HPAS Admit Card: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
HPAS Mains Admit Card 2023: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। सभी योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPPSC HPAS Mains Admit Card OUT: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (HPAS Mains Admit Card 2023) जारी कर दिया है। एचपीएएस परीक्षा 13 दिसंबर से शुरू होनी वाली है। परीक्षा में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - hppsconline.hp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
HPPSC HPAS Mains 2023: विषयवार परीक्षा की तिथियां
हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा की शुरूआत 13 दिसंबर से होने जा रही है। परीक्षा 19 दिसंबर को समाप्त होगी। अंग्रेजी की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और हिंदी की लिखित परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
निबंध विषय की परीक्षा 14 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। सामान्य अध्ययन के लिए परीक्षा 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। वैकल्पिक पेपर I और II के लिए परीक्षा 18 और 19 दिसंबर, 2023 को निर्धारित है।
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित होने वाली एचपीएएस मुख्य परीक्षा 2023 के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://hppsconline.hp.gov.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ए-4 आकार के कागज पर विस्तृत निर्देशों के साथ ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। व्यक्तिगत अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र अलग से नहीं भेजे जा रहे हैं।"
ऐसे डाउनलोड करे एडमिट कार्ड
- आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे "Press note: Regarding admit cards for Himachal Pradesh Administrative Service Competitive (Main) examination- 2023" लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलकर आएगा।
- एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगइन करें।
- एचपीएएस एडमिट कार्ड को चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक कॉपी सहेजें और प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X