HPTET 2025: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार का अंतिम मौका, तुरंत जमा करें फॉर्म
HPTET June 2025: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधे-अधूरे और बिना शुल्क के साथ भरे गए आवेदनों को पूरा करने का आज अंतिम अवसर है। ऐसे आवेदनों में सुधार के लिए उपलब्ध विंडो आज बंद होने वाली है। 1,807 अभ्यर्थियों ने अपने अधूरे फॉर्म भरे हैं तथा फीस जमा नहीं करवाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPBOSE TET Registration: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा जून 2025 के 1,807 आवेदनों को त्रुटियों के कारण अस्वीकार कर दिया था। बोर्ड ने इन आवेदकों को अपने आवेदन पत्र में सुधार के लिए आज, 26 मई 2025 तक का समय दिया है। गौरतलब है कि आज के बाद फॉर्म में कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवेदन रद्द माना जाएगा।
नोटिस में लिखा है कि 1,807 अभ्यर्थियों ने अपने अधूरे फॉर्म भरे हैं तथा फीस जमा नहीं करवाई है। एचपी टीईटी जून 2025 के लिए लगभग 36,405 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 34,598 फॉर्म शुल्क के साथ प्राप्त हुए हैं। जिनका विषयवार विवरण निम्न प्रकार है:
- टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी - 12,519
- टीजीटी (मेडिकल) टीईटी - 4,510
- जेबीटी टीईटी - 5,730
- टीजीटी संस्कृत टीईटी - 1,046
- स्पेशल एजुकेटर टीईटी (प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक) - 1,035
- स्पेशल एजुकेटर टीईटी (कक्षा 6 से 12वीं तक) - 447
- पंजाबी टीईटी - 122
- उर्दू टीईटी - 13
- टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टीईटी - 6,744
- टीजीटी हिंदी टीईटी - 2,432
इस तारीख तक मिला था आवेदन का मौका
बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की समयसीमा 10 अप्रैल से 3 मई 2025 तक (विलंब शुल्क के साथ) निर्धारित की थी, जबकि विशेष शिक्षा टीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 9 मई 2025 रखी गई थी।
26 मई के बाद इस तरह के किसी भी आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। यदि इस संबंध में और जानकारी चाहिए तो अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय के फोन नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
बोर्ड ने कहा, "इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित तिथि के दौरान शुल्क जमा किया है और उनका नाम अस्वीकृति सूची में अंकित है, ऐसे उम्मीदवार 26.05.2025 तक बोर्ड कार्यालय में शुल्क जमा करने से संबंधित दस्तावेज जमा करके अपना रोल नंबर प्राप्त करने के पात्र होंगे।"
आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
कमेंट
कमेंट X