फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HP TET 2021 Correction window opened for Himachal Pradesh TET November exam

HP TET 2021: हिमाचल प्रदेश टीईटी नवंबर परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो खोली गई, यहां जानें पूरी प्रक्रिया

Wed, 20 Oct 2021 01:22 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 20 Oct 2021 01:22 PM IST
सार

HP TET 2021: जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है और अपने आवेदन पत्र में करेक्शन करना चाहते हैं, वह परीक्षा के आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर इसे कर सकते हैं। आवेदन पत्र में सुधार की आखिरी तारीख 21 अक्तूबर तक है। 

विज्ञापन
HP TET 2021 Correction window opened for Himachal Pradesh TET November exam
HP TET 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश में नवंबर में होने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए करेक्शन विंडो को शुरू कर दिया है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) का आयोजन नवंबर 2021 में किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है और अपने आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वह परीक्षा के आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर इसे कर सकते हैं। 

विज्ञापन


सुधार की यह प्रक्रिया 21 अक्तूबर तक चलेगी, इसके बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी और उम्मीदवारों को सुधार करने का कोई भी दूसरा मौका नहीं मिलेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीयन प्रक्रिया 18 अक्तूबर 2021 को बंद कर दी गई थी। टीईटी की परीक्षा हर साल दो बार आयोजित की जाती है। इस बार नवंबर सत्र की परीक्षा का आयोजन 13, 14, 21 और 28 नवंबर को किया जा रहा है। 
विज्ञापन


आवेदन फॉर्म में कौन से सुधार होंगे
जिन उम्मीदवारों ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है वह कैटेगरी और सब कैटेगरी के सेक्शन को छोड़कर सभी डिटेल्स में सुधार कर जा सकते हैं। बोर्ड ने उम्मीदवारों को इस बात की सूचना दे दी है कि 21 नवंबर के बाद फॉर्म में कोई भी सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। सुधार की सभी प्र्रक्रिया ऑनलाइन मोड में ही होगी, ऑफलाइन मो़ड के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार कैसें करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर  के अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। 

1. आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
2. होमपेज पर अपने अकाउंट में लॉग इन करें। 
3. आपका आवेदन फॉर्म आपके सामने स्क्रीन पर आ जाएगा। 
4. जरूरी सुधार करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
5. आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का एक प्रिंट निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed