HP SET 2019: अधिसूचना जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
हिमाचल प्रदेश राज्य योग्यता परीक्षा (HPSET - Himachal Pradesh State Eligibility Test) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC - Himachal Pradesh Public Sevice Commission) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ये अधिसूचना जारी करते हुए परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार इसके लिए 30 दिसंबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं। इच्छुक उम्मीदवार एचपी सेट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिसूचना व आधिकारिक वेबसाइट की लिंक इस खबर में आगे दी जा रही है।
इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश राज्य के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति पाने की अहर्ता पूरी करते हैं।
ये भी पढ़ें : जैसे भारत के झंडे का नाम 'तिरंगा', वैसे क्या है पाकिस्तान समेत 15 देशों के झंडों के नाम
22 विषयों की परीक्षा
यह परीक्षा कुल 22 विषयों के लिए ली जाएगी। इनमें अंग्रेजी, हिन्दी, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, पर्यटन प्रशासन एवं प्रबंधन, शारीरिक शिक्षा, जनसंचार एवं पत्रकारिता समेत अन्य विषय शामिल हैं।
यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, धर्मशाला, कुल्लू, चंबा, मंडी, हमीरपुर समेत अन्य शहरों में आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें : ये महिला बनीं दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री, इस देश पर करेंगी राज, जानें इनके बारे में
आवेदन शुल्क
- सामान्य एवं आर्थिक कमजोर वर्ग के लिए - 700 रुपये
- ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए - 350 रुपये
- अन्य वर्गों के लिए - 175 रुपये
HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X