{"_id":"66dbd21450c7634bb40d6598","slug":"hp-neet-ug-counselling-2024-himachal-neet-round-2-registration-begains-at-amruhp-ac-in-merit-list-on-sept-10-2024-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HP NEET UG Counselling: एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए आज से करें आवेदन, जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HP NEET UG Counselling: एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-1 के लिए आज से करें आवेदन, जल्द जारी होगी मेरिट लिस्ट
Sat, 07 Sep 2024 09:44 AM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sat, 07 Sep 2024 09:44 AM IST
सार
HP NEET UG Counselling 2024: काउंसलिंग अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने आज से एचपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस राउंड के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
HP NEET UG Counselling 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HP NEET UG Counselling 2024: काउंसलिंग अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU), हिमाचल प्रदेश ने आज 7 सितंबर, 2024 को हिमाचल प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। राउंड-2 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (amruhp.ac.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश में राज्य कोटे की 85% एमबीबीएस/बीडीएस सीटों पर प्रवेश पाने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
एचपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर, 2024 है। इसके बाद, अधिकारी 10 सितंबर, 2024 को अनंतिम मेरिट सूची जारी करेंगे।
विज्ञापन
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार एचपी नीट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
उम्मीदवार एचपी नीट काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार एचपी नीट आधिकारिक वेबसाइट (amruhp.ac.in) पर जाएं।
- अब होमपेज पर HP NEET PG काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन 2024 लिंक पर क्लिक करें
- पंजीकरण पूरा करें और फिर लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- प्रासंगिक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें
- अंत में फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X