होटल मैनेजमेंट: करियर में सफलता के लिए एक शानदार विकल्प, जानें कोर्स और फीस के बारे में हर बात
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का डिपार्टमेंट ऑफ होटल मैनेजमेंट अपने क्षेत्र का बेस्ट टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी इंस्टीट्यूट है। यह स्टूडेंट्स की ओवरऑल पर्सनैलिटी को निखारने में अग्रणी रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होटल मैनेजमेंट अध्ययन का एक बहुआयामी क्षेत्र है, जिसमें फूड, आवास और पर्यटन जैसी सेवाएं देने वाली विशाल इंडस्ट्री में मैनेजमेंट, मार्केटिंग और ऑपरेशन जैसी फील्ड में कौशल और विशेषज्ञता वाले लोग तैयार किए जाते हैं। हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म मैनेजमेंट में उन सभी सेक्टर्स को शामिल किया जाता है जिनमें फूड और बेवरेज, आवास और इवेंट मैनेजमेंट जैसी सेवाओं की आवश्यकता होती है। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के अंतर्गत अपनी पसंद के विषय में दिलचस्पी रखने वाले स्टूडेंट्स को रिसेप्शन और आवभगत/मेहमाननवाजी से जुड़ी सेवाएं, किचन ऑपरेशन, रेस्टोरेंट एवं बार संबंधी कार्यप्रणाली, एडमिनिस्ट्रेशन, मैनेजमेंट और मार्केटिंग जैसी विभिन्न भूमिकाओं को प्रभावी तरीके से निभाने का कौशल सिखाया जाता है।
होटल मैनेजमेंट के कोर्स में स्टूडेंट्स को कस्टमर सर्विस, अकाउंटिंग ऑपरेशन, फूड एंड बेवरेजेस सर्विस, और किचन ऑपरेशन की मूलभूत बातों जैसे विभिन्न जटिल कॉन्सेप्ट सिखाकर उनके सफल करियर की बुनियाद रखी जाती है। होटल मैनेजमेंट का करियर उन लोगों के लिए सबसे अच्छा होता है जिनमें व्यवहारकुशलता होती है और जो दबाव में भी शांत बने रहते हैं। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में काम करने से आगे बढ़ने के ढेरों अवसर मिलते हैं। साथ ही यात्रा भत्ता और अन्य आकर्षक लाभ भी मिलते हैं।
चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का डिपार्टमेंट ऑफ होटल मैनेजमेंट अपने क्षेत्र का बेस्ट टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी इंस्टीट्यूट है। यह इंस्टीट्यूट स्टूडेंट्स की ओवरऑल पर्सनैलिटी को निखारने और भारत के साथ ही विदेशों में भी हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में शानदार करियर दिलाने में अग्रणी रहा है। कॉलेज ने NCHMCT नोएडा और IKG-PTU कपूरथला द्वारा प्रदत्त पाठ्यक्रम को अपनाया है और उसके अनुसार पढ़ाई करवाई जाती है। अत्याधुनिक बुनियादी संरचना, एक्टिविटी-आधारित लर्निंग, और लगातार स्टूडेंट्स का विकास करने की प्रणाली हमारे स्टूडेंट्स को अन्य संस्थानों के स्टूडेंट्स की तुलना में विशेष बढ़त प्रदान करती है। प्रारंभ से ही डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटैलिटी के स्टूडेंट्स को गहन इंटर्नशिप प्रोग्राम से परिचित करवाया जाता है, ताकि उन्हें फील्ड का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त हो सके।
CCHMCT में ऑफर किए जाने वाले प्रोग्राम
- प्रोग्राम अवधि संबद्धता
- B.Sc.H&HA 3 वर्ष NCHMCT, नोएडा
- डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन 1.5 वर्ष NCHMCT, नोएडा
- डिप्लोमा इन बेकरी एंड कन्फेक्शनरी 1.5 वर्ष NCHMCT, नोएडा
- डिप्लोमा इन F&B सर्विस 1.5 वर्ष NCHMCT, नोएडा
- BHMCT-UGC 4 वर्ष IKG-PTU,कपूरथला
- BHMCT-AICTE 4 वर्ष IKG-PTU,कपूरथला
- BTTM 4 वर्ष IKG-PTU,कपूरथला
- Bsc न्यूट्रिशन एंड डाइटेटिक्स 4 वर्ष IKG-PTU,कपूरथला
- MHMCT 2 वर्ष IKG-PTU,कपूरथला
पुरस्कार और सम्मान
- डिजिटल लर्निंग वर्ल्ड एजुकेशन समिट 2021 द्वारा मोस्ट प्रॉमिसिंग होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के रूप में सम्मानित
- आउटलुक आई-केयर रैंकिंग 2022
- भारत के सभी प्राइवेट संस्थानों में 30 वां स्थान
- उत्तर भारत के सभी प्राइवेट संस्थानों (यूनिवर्सिटी सहित) में 12 वां स्थान
- पंजाब के प्राइवेट संस्थानों (यूनिवर्सिटी सहित) में तीसरा स्थान
- टुडे मीडिया MDRA रैंकिंग 2022
- बेस्ट वैल्यू फॉर मनी वाले टॉप 10 कॉलेजों में 7 वीं रैंकिंग
- पूरे भारत के बेस्ट होटल मैनेजमेंट कॉलेजों में 50 वीं रैंकिंग
- एशिया प्रशांत चौथा एजुकेशन लीडरशिप अवार्ड 2022
- चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी - भारत का उत्कृष्ट होटल मैनेजमेंट संस्थान
- द वीक हंसा रिसर्च सर्वे 2022 बेस्ट कॉलेज
- अखिल भारतीय 37वीं रैंकिंग
- नॉर्थ ज़ोन 10 वीं रैंकिंग
- प्राइवेट इंस्टिट्यूट्स में 21वीं रैंकिंग
● पाथवे प्रोग्राम
● इंटर्नशिप प्रोग्राम
● इंटरनेशनल स्टडी ट्रिप्स
● सेमेस्टर एक्सचेंज
● समर/विंटर/वर्चुअल स्कूल
● अंतर्राष्ट्रीय अनुदान
● अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं
कमेंट
कमेंट X