फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   History of 24th July, know major hisorical events occurred in India & World

24 जुलाईः जब देश को मिली पहली महिला चालबाज और दुनिया ने चखा कॉफी का स्वाद

Wed, 24 Jul 2019 11:26 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 24 Jul 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
History of 24th July, know major hisorical events occurred in India & World
सांकेतिक तस्वीर

शह-मात, मोहरों की चाल और शातिर दिमाग का खेल है शतरंज। इसमें खिलाड़ी का अच्छा चालबाज होना बेहद जरूरी है। हमारे देश को ऐसे कुछ चालबाज (खिलाड़ी) मिले भी हैं, जिन्होंने दुनिया को अपनी चतुराई का लोहा मनवाया। ऐसी ही एक चालबाज हैं एस विजयलक्ष्मी। आज से 19 साल पहले... वो 24 जुलाई 2000 का दिन था, जब भारत को पहली महिला ग्रैंडमास्टर मिली। इसी दिन एस विजयलक्ष्मी ने शतरंज में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया था।

विज्ञापन
  • 25 मार्च 1979 को मद्रास में जन्मीं एस विजयलक्ष्मी ने काफी कम उम्र में ही शतरंज खेलना और खिताब जीतना शुरू कर दिया था। 
  • विज्ञापन
  • महज 7 साल की उम्र में विजयलक्ष्मी ने अपना पहला टूर्नामेंट ताल चेस ओपन (1986) खेला था। फिर 1988 और 1989 में अंडर-10 श्रेणी में उन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता जीती।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अपने पिता से शतरंज सीखने वाली विजयलक्ष्मी ने लगभग हर नेशनल एज ग्रुप टाइटल जीता है।
  • 1996 में उन्हें वुमन इंटरनेशनल मास्टर के खिताब से नवाजा गया।
  • शतरंज में इंटरनेशनल मास्टर का खिताब पाने वाली वह देश की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

आगे पढ़ें, दुनिया ने कैसे चखा कॉफी का स्वाद, 24 जुलाई की अन्य अहम घटनाएं

1793 : फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया। 
1823 : चिली में दास प्रथा समाप्त हुई। 
1870 : अमेरिका में पहली रेल सेवा की शुरुआत हुई। 
1890 : सोवा बाजार क्लब ने पहली बार किसी इंग्लिश फुटबाल टीम (ईस्ट सरे) के खिलाफ जीत दर्ज की। 

ये भी पढ़ेंः धरती से लाखों मील दूर चांद को कितना जानते हैं आप, यहां हैं उससे जुड़ी 11 बड़ी बातें

1911 : हैरम बेहन द्वारा माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोज निकाला गया। 
1923 : लौसन की संधि। स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया। 
1932: रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना हुई। 

ये भी पढ़ेंः वो गुमनाम देश जिसे भारत ने भी नहीं दी है मान्यता, देखें दुर्लभ तस्वीरें

1938 : इंस्टेंट कॉफी की खोज हुई। 
1969 : अपोलो-11 अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापस लौटा। 
1974 : अमेरिका की शीर्ष अदालत ने देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन को वॉटरगेट मामले से जुड़े सभी टेप जांच एजेंसियों के हवाले करने का आदेश दिया। 
1987 : मशहूर उपन्यासकार जेफरी आर्चर ने डेली स्टार अखबार के खिलाफ लाखों पाउंड का मानहानि का मुकदमा जीता। 

ये भी पढ़ेंः 2020 बोर्ड परीक्षा में ये पांच बड़े बदलाव करने जा रहा है CBSE, पेपर पैटर्न भी होगा नया

1989 : लोकसभा में विपक्ष के लगभग सभी सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। 
1999 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ। 
2005 : कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के लिए उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच आम सहमति बनी।

ये भी पढ़ेंः यूजीसी ने देश के 23 विश्वविद्यालयों को बताया फर्जी, देखें पूरी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed