फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hindi medium topper anirudh singh upsc 2017

हिंदी मीडियम का छात्र कैसे बना IAS का टाॅपर, पढ़ें अनिरुद्ध की सक्सेस स्टाेरी

Sun, 29 Apr 2018 12:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Apr 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
hindi medium topper anirudh singh upsc 2017
अनिरूद्घ सिंह
हिंदी मीडियम से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सर्विसेज परीक्षा देने वाले कानपुर के अनिरुद्ध सिंह ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उनकी ओवरऑल रैंक 146 है। अनिरुद्ध फिलहाल असिस्टेंट कमिश्नर, सेल्स टैक्स के पद पर गाजियाबाद में तैनात हैं। 
विज्ञापन


2016 में भी उन्होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा में सफलता हासिल की थी, हालांकि हिंदी के कुछ कठिन शब्दों के चलते मेंस में पिछली साल उनके दस अंक कट गए थे। यही कारण था कि उनकी रैंकिंग पिछड़ गई थी। उन्होंने बताया कि अधिकतर प्रतियोगी अंग्रेजी में ही परीक्षा देते हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा हिंदी में ही परीक्षा दी।
विज्ञापन


इससे पहले अनिरुद्ध तीन बार पीसीएस में भी चयनित हो चुके हैं। उसमें भी हिंदी में ही परीक्षा दी थी। अनिरुद्ध के पिता तारकेश्वर सिंह रिटायर्ड डिप्टी सीटीआई और मां रंजू देवी गृहिणी हैं। पत्नी आरती सिंह ने वर्ष 2016 सिविल सर्विसेज परीक्षा में 118 रैंक हासिल की थी। वह हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रही हैं। अनिरुद्ध ने बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से हिंदी मीडियम में 2006 में 12वीं पास की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एचबीटीआई के कंप्यूटर साइंस ब्रांच में एडमिशन ले लिया। 2011 में बीटेक करने के बाद 2012 में यूपी पीसीएस की परीक्षा में शामिल हुए और पहली बार में ही सफलता हासिल कर ली। 2013 में फिर पीसीएस की परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमिश्नर सेल्स टैक्स का पद पाया। 2014 में डीएसपी बने लेकिन ज्वाइन नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed