फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Himachal School Holidays: Monsoon Break Schedule Announced for All Schools, Strict Rules in Place

School Holiday: हिमाचल के सभी स्कूलों में मानसून छुट्टियों का शेड्यूल जारी, नियम तोड़े तो स्कूल जिम्मेवार

Fri, 11 Jul 2025 12:41 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 11 Jul 2025 12:41 PM IST
सार

Himachal School Holidays 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए मानसून छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। तय समय-सारिणी का पालन अनिवार्य होगा, नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Himachal School Holidays: Monsoon Break Schedule Announced for All Schools, Strict Rules in Place
HPBOSE Monsoon Holidays 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

HPBOSE Monsoon Holidays 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने प्रदेश के सभी ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन और विशेष क्षेत्रों (जैसे कुल्लू, नालागढ़, पांवटा साहिब आदि) के स्कूलों के लिए मानसून अवकाश की तिथियां घोषित कर दी हैं। सभी स्कूलों को छुट्टियों के दौरान जारी समय-सारिणी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


ये छुट्टियां स्कूल के स्थान और मौसम के हिसाब से तय की गई हैं। सभी स्कूलों को इन तारीखों का पालन करना होगा। अगर कोई स्कूल इन नियमों को नहीं मानता या छुट्टी के दौरान खुला रहता है और कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

मानसून की छुट्टियों में स्कूल खोलने पर होगी कार्रवाई

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि, अगर कोई स्कूल मानसून की छुट्टियों के दौरान खुला पाया जाता है या बारिश के कारण कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी। इसके अलावा, अगर स्कूल सरकारी निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी स्कूलों को छुट्टियों के नियमों का पूरी तरह से पालन करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते छुट्टियों का फैसला

हिमाचल प्रदेश में मानसून अवकाश की घोषणा भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए की गई है। लगातार हो रही तेज बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन जैसे जिले हाई अलर्ट पर हैं। इसी तरह उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और चमोली में भी रेड अलर्ट के चलते स्कूल और कॉलेज बंद किए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

देखें छुट्टियों की तिथियां 

स्कूल का प्रकार छुट्टियों की तारीखें
ग्रीष्मकालीन स्कूल 12 जुलाई से 12 अगस्त 2025
जिला कुल्लू के स्कूल 20 जुलाई से 12 अगस्त 2025
शीतकालीन स्कूल 7 अगस्त से 12 अगस्त 2025
अत्यधिक गर्मी वाले क्षेत्र (नालागढ़, फतेहपुर, सूरियां, इंदौरा, पांवटा साहिब, अंब - ऊना) 3 अगस्त से 12 अगस्त 2025
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed