HPPSC HPAS Mains: हिमाचल प्रदेश पीएससी ने जारी किया एचपीएएस 2021 मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम
HPPSC HPAS Mains 2021: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने HPAS Mains 2021 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।
विस्तार
HPPSC HPAS Mains 2021: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने HPAS Mains 2021 एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके एवं मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई उम्मीदवार इसमें भाग ले सकेंगे। उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबवसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। आयोग ने हाल ही में प्रीलिम्स परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की थी।
15 दिसंबर से 21 दिसंबर, 2022 तक एचपीपीएससी एचपीएएस मेन्स 2021 परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा, क्योंकि यह परीक्षा कॉपी पेन द्वारा लिखित होगी। जिसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले उम्मीदवारों को अपना एडमिट और फोटो पहचान पत्र लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं होगी।
एचपीपीएससी एचपीएएस प्रीलिम्स के परिणाम का इंतजार
उम्मीदवार अभी तक एचपीपीएससी एचपीएएस प्रीलिम्स 2021 के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक परीक्षा परिणाम नहीं आया है। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले ही उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में बैठने के लिए योग्य होंगे। बता दें कि आयोग द्वारा प्रारंभिक परीक्षा 16 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के तहत 29 पदों को भरना है।
मेंस परीक्षा का शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निम्नानुसार मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है -- 15 दिसंबर को सुबह 09 बजे से 12 बजे तक अंग्रेजी का पेपर होगा। दूसरी पाली में दो बजे से पांच बजे के बीच हिंदी का पेपर होगा।
- 16 दिसंबर को 10 बजे से एक बजे तक निबंध का पेपर होगा।
- 17 दिसंबर को 10 बजे से एक बजे बीच सामान्य अध्ययन का पहला पेपर होगा।
- 18 दिसंबर को 10 बजे से एक बजे बीच सामान्य अध्ययन का दूसरा पेपर होगा।
- 19 दिसंबर को 10 बजे से एक बजे बीच सामान्य अध्ययन का तीसरा पेपर होगा।
- 21 दिसंबर को ऑप्शनल विषय का पहला पेपर 09 बजे से 12 बजे के बीच होगा।
- 21 दिसंबर को ऑप्शनल विषय का दूसरा पेपर 02 बजे से 05 बजे के बीच होगा।
कमेंट
कमेंट X