फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   heavy rain in Puducherry and Karaika holiday has been declared in the schools today

School Holiday Tamil Nadu: तमिलनाडु के पुडुचेरी, कराईकल में आज स्कूल बंद, भारी बारिश जारी

Thu, 03 Nov 2022 12:57 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Thu, 03 Nov 2022 12:57 PM IST
सार

पुडुचेरी और कराईकल जिलों के स्कूलों में तीन नवंबर 2022 को अवकाश घोषित किया गया है। राज्य में भारी बारिश के कारण पुडुचेरी के स्कूल और कराईकल स्कूल आज बंद रहेंगे।

विज्ञापन
heavy rain in Puducherry and Karaika holiday has been declared in the schools today
भारी बारिश - फोटो : Social Media

विस्तार

School Holiday Tamil Nadu: तमिलनाडु में भारी बारिश जारी है। राज्य सरकार ने गुरुवार तीन नवंबर 2022 को पुडुचेरी और कराईकल जिलों के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित करने का फैसला किया है। तमिलनाडु राज्य के विभिन्न जिलों में जारी बारिश के कारण सभी स्कूलों को बंद करने के बाद यह घोषणा की गई है। राज्य के शिक्षा मंत्री ए नमासिवायम ने आज स्कूलों को बंद करने की घोषणा की। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, चेन्नई मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा की गई घोषणा के अनुसार छुट्टी घोषित की गई है। 
विज्ञापन

 

भारी बारिश की चेतावनी
तमिलनाडु सरकार ने दो नवंबर, 2022 को चेन्नई, रानीपेट और तिरुवल्लूर जिलों के स्कूलों में भी छुट्टी की घोषणा की थी। क्षेत्रीय मौसम विभाग आरएमसी ने दो नवंबर तक चेन्नई में भारी बारिश और अगले कुछ दिनों में तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी के बाद स्कूलों को बंद करने की घोषणा की थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, आरएमसी ने आगे कहा है कि बारिश कम से कम रविवार, 6 नवंबर, 2022 तक जारी रहने की उम्मीद है। दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश के कारण विभिन्न जिलों के स्कूल बंद या बंद होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुडुचेरी, कराईकल में बारिश की आईएमडी ने की थी भविष्यवाणी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में राज्य में और चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवन्नामलाई और अन्य जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। पुडुचेरी, कराईकल के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना जताई थी। इससे पहले तमिलनाडु के कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण मंगलवार 1 नवंबर को स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, नागपट्टिनम, तिरुवरुर और मयिलादुथुराई जिलों के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। तिरुवन्नामलाई में, चेय्यार, वंदवसी, चेटपेट और वेम्बक्कम तालुकों में स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed