फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   health ministry said that Rational to open schools, normal affairs of society while taking necessary precautions

School Reopening: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का सुझाव, सावधानी के साथ खोले जाएं स्कूल-कॉलेज और आर्थिक कार्य

Thu, 03 Mar 2022 10:57 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 03 Mar 2022 10:57 PM IST
सार

अधिकारियों ने कहा कि टीकाकरण की पहुंच, स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने देशभर में कोरोना के मामलों में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
health ministry said that Rational to open schools, normal affairs of society while taking necessary precautions
School Reopening - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत में कोरोना से होने वाली मौतों में 92 प्रतिशत लोगों ऐसे थे जिनका टीकाकरण नहीं हुआ था। अब जब देश में वैक्सीनेशन काफी हद तक हो गया है और कोरोना के मामले भी कम हो चुके हैं तो स्कूल, कॉलेज, आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान सभी जरूरी सावधानियों को बरतना जरूरी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर में 74 फीसदी 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना टीके की पहली डोज लग गई है। वहीं, 39 फीसदी को दोनों डोज लग गई है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम के विस्तार के परिणाम स्वरूप देश में कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कोरोना टीके की पहली डोज  98.9 फीसदी कारगर है। वहीं, दूसरी डोज 99.3 फीसदी। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की पहुंच, स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने देशभर में कोरोना के मामलों में कमी लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि अब टीकककण तेजी से बढ़ रहा है और देश में कोरोना के मामले भी कम है। ऐसे में स्कूल, कॉलेज, रिसॉर्ट, आर्थिक गतिविधियों और समाज के आम कार्यों को शुरू करना चाहिए। हालांकि, इस दौरान सतर्क भी रहना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में देश के 29 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर 10 फीसदी से ऊपर है। वहीं, 34 जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण की दर 5 से 10 फीसदी के बीच है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के साथ मिलकर भारत ने अन्य देशों में देखे गए कोविड के संभावित विनाशकारी परिणाम को टाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed