हरियाणा बोर्ड 2021: 100 फीसदी रहा कक्षा 12वीं का रिजल्ट, नहीं आएगी मेरिट लिस्ट
इस साल पास प्रतिशत शत-प्रतिशत है। कोई भी उम्मीदवार फेल और कंपार्टमेंटल नहीं किया गया है। बता दें कि इस साल 2.27 लाख से अधिक छात्रों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH), भिवानी ने सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने परिणाम की घोषणा की। इस मौके पर एचबीएसई के उपाध्यक्ष वीपी यादव और सचिव राजीव प्रसाद भी मौजूद थे। एचबीएसई कक्षा 12वीं का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर शाम पांच बजे से दिखाई देगा। वेबसाइट के अलावा, परिणाम बीएसईएच के आधिकारिक एंड्रॉयड मोबाइल एप 'बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा' पर भी उपलब्ध है।
एचबीएसई के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि यह परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की जानी थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण यह परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी और सरकार के निर्देशानुसार इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। इस साल पास प्रतिशत शत-प्रतिशत है। कोई भी उम्मीदवार फेल और कंपार्टमेंटल नहीं किया गया है। बता दें कि इस साल 2.27 लाख से अधिक छात्रों ने हरियाणा बोर्ड कक्षा12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। बोर्ड ने जुलाई 2021 के महीने में मूल्यांकन मानदंड जारी किए थे। मानदंड केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के मूल्यांकन फॉर्मूले के समान थे।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक (नियमित) परीक्षा के लिए कुल 2,27,585 उम्मीदवारों में से 2,21,263 उम्मीदवारों के परिणाम घोषित किए गए हैं, जिसमें 1,14,416 लड़के हैं और 1,06,847 लड़कियां हैं। स्वयंपाठी परीक्षा के कुल 5,605 उम्मीदवारों के भी परिणाम घोषित किए गए हैं, जिसमें 3,893 लड़के और 1,782 लड़कियां हैं। वहीं, पिछली परीक्षाओं के अंकों में स्पष्टता न होने एवं अन्य कारणों से 3376 और 1,338 उम्मीदवारों का रिजल्ट विसंगति के कारण देरी से जारी किया जाएगा।
विशेष परीक्षा के लिए कोई शुल्क नहीं
बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि एचबीएसई कक्षा 12वीं के छात्र, जो किसी भी प्रकार से अंक सुधार के लिए परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त आवेदन शुल्क के बोर्ड की आगामी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार घोषित परिणाम से संतुष्ट नहीं है तो वह बोर्ड की आगामी परीक्षाओं में भी शामिल हो सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
कमेंट
कमेंट X