फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   HBSE Haryana Board 10th Result 2022 declared at bseh.org.in know how to check scorecard here sarkari result

Haryana Board 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड दसवीं का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

Fri, 17 Jun 2022 04:40 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 17 Jun 2022 04:40 PM IST
सार

Haryana Board 10th Result 2022: हरियाणा बोर्ड की ओर की राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन अप्रैल महीने में किया गया था। परीक्षा एक पाली में सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।

विज्ञापन
HBSE Haryana Board 10th Result 2022 declared at bseh.org.in know how to check scorecard here sarkari result
HBSE Haryana Board 10th Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, भिवानी (HBSE) ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम आज दोपहर 3 बजे ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए हैं। परिणाम की घोषणा HBSE के चेयरमैन जगबीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की है। जिन छात्रों ने इस साल दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर थोड़ी देर से चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियों का प्रयोग करना होगा। 

विज्ञापन


Haryana Board 10th Result Live: हरियाणा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट घोषित, जानें टॉपर्स और क्या रहा सफलता प्रतिशत    

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
हरियाणा बोर्ड की ओर की राज्य में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन अप्रैल महीने में किया गया था। परीक्षा एक पाली में सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। इस परीक्षा में करीब 3.25 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि बीते साल कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। 

क्या रहा सफलता प्रतिशत?
हरियाणा बोर्ड दसवीं परीक्षा के परिणाम में कुल 73.18 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, 92.96 फीसदी प्राइवेट छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि परीक्षा में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली है। दसवीं कक्षा में कुल 76.26  फीसदी लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, 70.56 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

विज्ञापन

ये बनीं टॉपर
भिवानी की आशिमा 499 नंबरों के साथ दसवीं कक्षा में अव्वल रही हैं। चरखी दादरी की सुनैना, जींद की खुशी और कैथल की मंजू ने 497 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। सोनीपत की सुहानी, हिसार की रीना, हिसार का लवकुश, हिमांशी और भिवानी की हिमानी 496 अंकों के साथ तृतीय रहे।

इतने छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल
डा. जगबीर सिंह ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में 3 लाख 26 हजार 487 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 2 लाख 38 हजार 932 बच्चे पास हुए हैं। परीक्षा में 1 लाख 76 हजार 168 लड़कों में से 1 लाख 24 हजार 303 पास हुए हैं। इसी प्रकार 1 लाख 50 हजार 319 छात्राओं में से 1 लाख 14 हजार 629 पास हुई।

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

परीक्षा के परिणाम को चेक करने लिए अपने को चेक करने के लिए विस्तृत निर्देशों का अनुसरण करें-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • अब दसवीं कक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • आप एक नए लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • अपने वैध लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed