{"_id":"63dd2550bb78c95d9778acf8","slug":"hbse-date-sheet-2023-revised-for-class-10-12-board-exams-check-it-on-bseh-org-in-2023-02-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HBSE Board Exam Datesheet 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं के टाइम-टेबल में बड़ा बदलाव, देखें नई डेटशीट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
HBSE Board Exam Datesheet 2023: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं के टाइम-टेबल में बड़ा बदलाव, देखें नई डेटशीट
Fri, 03 Feb 2023 08:46 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:46 PM IST
सार
HBSE Board Exam 2023 : हरियाणा बोर्ड यानी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की ओर से माध्यमिक, उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के लिए संशोधित डेट शीट जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
HBSE
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
HBSE Date Sheet 2023 Revised: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, HBSE ने दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट को संशोधित किया है। BSEH डेट शीट को कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं के लिए संशोधित किया गया है। जो छात्र हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए पंजीकृत हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाकर संशोधित डेट शीट देख सकते हैं।
विज्ञापन
एचबीएसई द्वारा संशोधित डेटशीट के अनुसार, एचबीएसई कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। कक्षा 10 की परीक्षा 25 मार्च, 2023 को संपन्न होंगी और कक्षा 12 की परीक्षा 28 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी। हरियाणा बोर्ड की स्कूल / नियमित / पुन: परीक्षा / अतिरिक्त / सुधार परीक्षा के लिए डेटशीट को संशोधित किया गया है। परीक्षा का समय दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की पिछले साल मार्च 2022 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 1547 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। इसमें सेकेंडरी की परीक्षा में तीन लाख 78 हजार 518 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जबकि सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में दो लाख 90 हजार 294 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस तरह हर साल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब छह लाख से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में प्रविष्ट हो रहे हैं।
डेटशीट में है यह बदलाव
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, 11 जनवरी 2023 को जारी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 के लिए जारी डेटशीट में 13 और 14 मार्च 2023 को होने वाली परीक्षाओं में प्रशासनिक आधार पर परस्पर बदलाव किया गया है। परीक्षार्थियों के लिए संशोधित डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
बता दें कि इस बार ग्रामीण क्षेत्र के निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र भी निजी स्कूलों में बनेगा। अब तक शिक्षा बोर्ड प्रशासन केवल सरकारी विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाता आ रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से प्रदेश भर में करीब सात हजार निजी स्कूल संबद्धता प्राप्त हैं। इनके लिए शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने नियम व शर्तें भी निर्धारित की हैं।
कमेंट
कमेंट X