फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Schools will reopen for classes 1 to 3 from September 20 covid 19 will be strictly followed

Schools Reopening: यहां 20 सितंबर से फिर से खुलेंगे बच्चों के स्कूल, कोविड गाइडलाइन का सख्ती से होगा पालन

Fri, 17 Sep 2021 05:05 PM IST
सोनिया चौहान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 17 Sep 2021 05:05 PM IST
सार

हरियाणा सरकार ने 20 सितंबर से कक्षा 1 से 3 के लिए सरकारी और निजी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। कोरोना पाबंदी के साथ दो छात्रों के बीच कम से कम छह फीट का अंतर बनाए रखना होगा। 

विज्ञापन
Haryana Schools will reopen for classes 1 to 3 from September 20 covid 19 will be strictly followed
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना के असर को कम देखते हुए हरियाणा राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने गुरुवार को कक्षा 1 से 3 तक के स्कूलों को 20 सितंबर से खोलने का निर्देश जारी किया। एक छात्र को डेस्क पर बैठने की अनुमति है और भोजन साझा करना प्रतिबंधित है। हालांकि, मंत्री ने कहा कि सभी छात्रों के लिए स्कूलों में आना अनिवार्य नहीं हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि हरियाणा में स्कूल 20 सितंबर से कक्षा 1 से 3 के लिए फिर से खुलेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी कोविड- 19 मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सख्ती से पालन करते हुए कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ऑनलाइन कक्षाएं एक साथ जारी रहेंगी। छात्रों को स्कूल आने के लिए माता-पिता से लिखित अनुमति की आवश्यकता होगी। 

विज्ञापन

दिशा-निर्देशों के अनुसार
कोरोना पाबंदी के साथ दो छात्रों के बीच कम से कम छह फीट का अंतर बनाए रखना होगा, प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन करना और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। छात्रों को किसी भी प्रकार की शारीरिक कक्षाओं में भाग लेना अनिवार्य नहीं होगा। राज्य सरकार ने स्कूलों से कहा है कि वे किसी भी छात्र पर कक्षाओं में शामिल होने के लिए दबाव न डालें। 

विज्ञापन

शिक्षकों का 70% का टीकाकरण किया जा चुका
शिक्षा मंत्री ने बताया कि कोरोना की जंग जीतने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन का काम चल रहा हैं। अब तक राज्य के सभी शिक्षकों में से लगभग 70% का टीकाकरण किया जा चुका है। हरियाणा सरकार ने पहले ही कक्षा 4 से 12 के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया है। कक्षा 4 और 5 को 1 सितंबर से जबकि कक्षा 6 से 12 को जुलाई में  खोल दिया गया था।  शिक्षा मंत्री पाल ने स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि औसतन लगभग 70 प्रतिशत कक्षा 4 से 8 के छात्र स्कूलों में आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed