फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Haryana Commission can release result of HSSC Group C posts exam today, know how you can check

HSSC: हरियाणा आयोग आज जारी कर सकता है ग्रुप सी पदों के परीक्षा का परिणाम, जानिए कैसे कर सकेंगे चेक

Thu, 17 Oct 2024 10:17 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 17 Oct 2024 10:17 AM IST
सार

HSSC: हरियाणा आयोग आज जारी कर सकता है ग्रुप सी पदों के परीक्षा का परिणाम, जानिए कैसे कर सकेंगे चेक

विज्ञापन
Haryana Commission can release result of HSSC Group C posts exam today, know how you can check
आज जारी होगा परिणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

HSSC 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) आज ग्रुप सी, डी भर्ती परीक्षा 2024 के परिणाम जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने HSSC ग्रुप सी, और डी परीक्षा 2024 के आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार नायाब सैनी अपने वादे के अनुसार युवाओं को रोजगार दिलाने की कोशिश में लगे हैं। इस भर्ती में राज्य सरकार के विभागों में विभिन्न ग्रुप सी और डी पदों के लिए कुल 24,800 रिक्तियों को भरा जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 40% प्राप्त करना आवश्यक है।

विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि, " हरियाणा सीएम ने कहा था कि मैंने कसम खाई थी कि मैं बाद में शपथ लूंगा, लेकिन पहले मैं 24,000 युवाओं को रोजगार दिलाउंगा।वादा पूरा करते हुए कल नतीजे घोषित किए जाएंगे। भाजपा जो कहती है, वो करती है।" एक बार परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार एचएसएससी परिणाम 2024 को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके इसे देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोरकार्ड पर उल्लिखित विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. पंजीकरण संख्या
  4. जन्म तिथि
  5. वर्ग
  6. लिंग
  7. कुल और अनुभागीय अंक
  8. योग्यता स्थिति
  9. पद या योग्यता स्थिति
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे अपना परिणाम

  • आधिकारिक वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 
  • परिणाम अभ्यर्थी की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें। 
  • अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed