फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GUJCET Result 2025 OUT: Gujarat Common Entrance Test Result Declared, Check Instantly with These Easy Steps

GUJCET Result 2025 OUT: गुजरात संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन आसान तरीकों से तुरंत करें चेक

Mon, 05 May 2025 01:05 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 05 May 2025 01:05 PM IST
सार

GUJCET Result 2025: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
GUJCET Result 2025 OUT: Gujarat Common Entrance Test Result Declared, Check Instantly with These Easy Steps
GUJCET 2025 Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

GUJCET Result 2025:  गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज 1 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2025) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को केवल छह अंकों की अपनी सीट संख्या दर्ज करनी होगी। खास बात यह है कि छात्र अब WhatsApp के माध्यम से भी अपना रिजल्ट पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी सीट संख्या 6357300971 नंबर पर भेजनी होगी।
विज्ञापन


चयन मानदंडों के अनुसार गुजरात में सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त कॉलेजों में इंजीनियरिंग स्ट्रीम में प्रवेश के लिए जीएसईबी एचएससी कक्षा 12वीं विज्ञान परिणाम 2025 और जीयूजेसीईटी स्कोर को 50:50 वेटेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्यों जरूरी है GUJCET परीक्षा?

जीयूजेसीईटी परीक्षा के माध्यम से गुजरात राज्य के इंजीनियरिंग और फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश लिया जाता है। कुल सरकारी सीटों में से 95% सीटों पर एडमिशन जीयूजेसीईटी स्कोर के आधार पर होता है, जबकि शेष 5% सीटें जेईई मेन स्कोर के जरिए भरी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- GSEB 12th Result 2025: गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड 

GUJCET 2025: परीक्षा पैटर्न

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राज्य भर के विभिन्न शहरों में ऑफलाइन मोड (पेन-पेपर मोड) में गुजरात सीईटी परीक्षा का आयोजन करवाया था। परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से 40-40 प्रश्न थे और परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी। यह परीक्षा कुल 120 अंकों की होती है, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए निगेटिव मार्किंग के तौर पर 0.25 अंक काटा भी जाता है।

GUJCET 2025: कब हुई थी परीक्षा?

गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एक राज्य स्तरीय कॉमन एंट्रेंस टेस्ट है, जिसे गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित करता है। परीक्षा इस साल 23 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा तीन विषयों में हुई थी:

  • पेपर I: फिजिक्स और केमिस्ट्री
  • पेपर II: बायोलॉजी
  • पेपर III: मैथ्स

GUJCET Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले gseb.org पर जाएं।
  • होमपेज में “GUJCET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी सीट संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें। 
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा – इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

WhatsApp से ऐसे पाएं रिजल्ट

अपनी सीट संख्या टाइप कर 6357300971 नंबर पर भेजें। कुछ ही मिनटों में आपका रिजल्ट आपको व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed