गुजरात सीईटी 2021 : कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड
जीएसईबी यानी गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। राज्य में सामान्य प्रवेश परीक्षा 06 अगस्त, 2021 को आयोजित होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएसईबी यानी गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड ने गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। राज्य में सामान्य प्रवेश परीक्षा 06 अगस्त, 2021 को आयोजित होने वाली है। पंजीकृत छात्र नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों की सुविधा के लिए यहां इस खबर में आधिकारिक लिंक के साथ पूरी प्रक्रिया का उल्लेख किया गया। छात्रों को एडमिट कार्ड की कॉपी प्रिंट लेना सुनिश्चित करना चाहिए, क्योंकि उन्हें इसे पहचान संबंधी अन्य दस्तावेजों के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी।
गुजरात सीईटी : इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में मिलेगा प्रवेश
- गुजरात सीईटी स्टेट बोर्ड द्वारा आयोजित एक सामान्य प्रवेश परीक्षा है।
- इस टेस्ट को पास कर छात्र अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं।
- जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये का भुगतान करके पंजीकरण कराया था, वे परीक्षा में बैठ सकते हैं।
- गुजरात सीईटी 2021 की परीक्षा दो घंटे की होगी।
- परीक्षा में 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें फिजिक्स और केमिस्ट्री एक साथ 20-20 प्रश्न होंगे।
- जीव विज्ञान और गणित प्रत्येक में 40 प्रश्न होंगे।
- उम्मीदवारों को GUJCET 2021 संबंधी अधिक जानकारी के लिए साझा की गई आधिकारिक वेबसाइट विजिट करनी चाहिए।
GUJCET 2021: महत्वपूर्ण तिथियां
- परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू किया गया - 23 जून, 2021
- परीक्षा के लिए पंजीकरण करने का अंतिम दिन - 30 जून, 2021
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि - 24 जुलाई, 2021
- परीक्षा आयोजित की जाएगी - 06 अगस्त, 2021
हालांकि, परिणाम जारी करने को लेकर तिथि अभी घोषित नहीं की गई है
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट
GUJCET एडमिट कार्ड 2021 ऐसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- GUJCET 2021 हॉल टिकट लिंक होमपेज पर प्रदर्शित होगा, उस लिंक पर क्लिक करें।
- या, फिर अपना प्रवेश पत्र देखने के लिए यहां सीधे लिंक पर क्लिक करें।
- कॉलम में, पंजीकृत मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, क्रॉस-चेक करें और डाउनलोड करें।
- इसे सेव करने के साथ ही एक प्रिंटआउट ले लें।
- परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ भी लेकर जाना होगा।
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि दोनों दस्तावेजों प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो आईडी प्रूफ में उल्लेखित जन्म तिथि का मिलान किया जाएगा। यदि प्रवेश पत्र में गलत जानकारी है तो उम्मीदवार को वेबसाइट पर उल्लेखित संपर्क विवरण पर इसकी सूचना देनी चाहिए और इसमें सुधार करवाना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X