{"_id":"63d0b5b1a1fa1c6c5f1e18e8","slug":"gujcet-2023-exam-registration-ends-today-apply-online-at-gujcet-gseb-org-2023-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GUJCET 2023: गुजरात सीईटी के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
GUJCET 2023: गुजरात सीईटी के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई
Wed, 25 Jan 2023 10:24 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 25 Jan 2023 10:24 AM IST
सार
GUJCET Registration 2023: गुजरात सीईटी के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - gujcet.gseb.org के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
गुजरात सीईटी - गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GSHSEB GUJCET 2023 Registration Last Date: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) की ओर से संचालित गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) 2023 के लिए पंजीकरण करने का आज यानी 25 जनवरी 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक GUJCET 2023 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - gujcet.gseb.org के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
बढ़ाई गई थी आवेदन की आखिरी तारीख
बता दें कि इसके पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2023 तक थी, जिसे बढ़ाकर 25 जनवरी तक कर दिया गया। जो आज समाप्त हो रही है। इसके लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा या समकक्ष में शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
GUJCET 2023 इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में दाखिले
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हायर सेकेंडरी साइंस स्ट्रीम के A, B और AB ग्रुप के छात्रों के लिए गुजरात सीईटी (GUJCET) 2023 परीक्षा आयोजित कर रहा है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री और फार्मेसी डिप्लोमा/डिग्री में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन मोड में गुजरात सीईटी आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है। सभी उम्मीदवारों के लिए गुजरात सीईटी 2023 का आवेदन शुल्क 300 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान SBIePay प्रणाली (क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) या देश की किसी भी स्टेट बैंक की शाखा के माध्यम से किया जाएगा।GUJCET 2023 आवेदन करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार गुजरात सीईटी में पंजीयन के लिए वेबसाइट- gujcet.gseb.org पर जाएं।
-
'नए उम्मीदवार पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें'उस लिंक पर क्लिक करें।
-
मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के साथ रजिस्टर करें और लॉग इन क्रेडेंशियल जेनरेट करें।
-
गुजरात सीईटी 2023 का आवेदन पत्र भरें और निर्देशानुसार पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
-
आवेदन पत्र अपलोड करें और आवेदन विवरण को क्रॉस-सत्यापित करें।
-
गुजरात सीईटी आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद डाउनलोड करें।
-
कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रतियां प्रिंट आउट कर लें।
कमेंट
कमेंट X