{"_id":"5fd88d9c8ebc3e3e811d1bd9","slug":"gujarat-university-semester-exam-revised-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात विश्वविद्यालय: यूजी\/पीजी पाठ्यक्रम के लिए सेमेस्टर परीक्षा शेड्यूल जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गुजरात विश्वविद्यालय: यूजी/पीजी पाठ्यक्रम के लिए सेमेस्टर परीक्षा शेड्यूल जारी
Tue, 15 Dec 2020 03:49 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 15 Dec 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
छात्राएं
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना शेड्यूल देख सकते हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों की परीक्षाएं 29 दिसंबर 2020 से 7 जनवरी 2021 तक होंगी। छात्र gujaratuniversity.ac.in के जरिए अपना शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-BSEB Inter Exam Dates 2021: बारहवीं की परीक्षाओं के लिए बिहार बोर्ड ने जारी की संशोधित डेटशीट
विज्ञापन
पहले ये परीक्षाएं 8 दिसंबर से होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दी गई थीं।विश्वविद्यालय बीए ( BA), बीकॉम ( B.Com), बीएससी ( B.Sc), बीबीए ( BBA), बीसीए ( BCA), एमए ( MA), एमकॉकम ( M.Com), एलएलबी ( LLB) और एमएसडब्ल्यू ( MSW) आदि पाठ्यक्रम की परीक्षाएं करा रहा है। बता दें कि जिन कॉलेजों में परीक्षा आयोजित की जाएंगी, वहां कोरोना वायरस से बचाव के निर्देशों का पालन किया जाएगा। ये परीक्षाएं दो घंटे की होंगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 14 फरवरी 2021 को परीक्षा
छात्रों को ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए घर के पास परीक्षा केंद्रों को चुनने का विकल्प भी दिया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परीक्षा केंद्रों का चयन कर सकते हैं। छात्र परीक्षा केंद्र का चयन 21 दिसंबर तक कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X