फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Gujarat Technological University to hold online, offline exams for final year students from July 2

गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी 2 जुलाई से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए करेगी परीक्षाओं का आयोजन

Thu, 18 Jun 2020 06:30 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Jun 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Gujarat Technological University to hold online, offline exams for final year students from July 2
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (GTU) ने 2 जुलाई से 486 से अधिक संबद्ध कॉलेजों के सभी संकायों के 1.2 लाख अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करेगा। विद्यार्थी 19 जून से शुरू हो रहे पंजीकरण में ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षाओं के विकल्प को चुनने के लिए स्वतंत्र होंगे। बता दें कि जीटीयू पहली यूनिवर्सिटी है जो विद्यार्थियों को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों में से किसी एक विकल्प को चुनने की स्वतंत्रता दे रही है और जिसने परीक्षाओं के संचालन की ऐसी पहल की है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-TS Inter Result 2020: इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष के नतीजे जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट
विज्ञापन


जीटीयू के कुलपति प्रोफेसर नवीन शेठ का कहना है कि ऑफलाइन परीक्षाएं 2 जुलाई से और ऑनलाइन 21 जुलाई से निर्धारित हैं। हमने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों विकल्पों के साथ परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की चिंताओं को दूर करने के लिए किया गया है। हमारे यहां सूबे से बाहर के भी विद्यार्थी हैं जो अपने घरों को लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम कोविड-19 से बचाव के लिए जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षाओं का आयोजन कराएंगे। परीक्षाओं के दौरान परीक्षा हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा और सभी विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed