फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   TS Inter Result 2020 manabadi ts inter result 2020 declared tsbie 1st 2nd year results at tsbie cgg gov

TS Inter Result 2020: इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष के नतीजे जारी, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Thu, 18 Jun 2020 03:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 18 Jun 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
TS Inter Result 2020 manabadi ts inter result 2020 declared tsbie 1st 2nd year results at tsbie cgg gov
TS Intermediate Result 2020 (रिजल्ट जारी) - फोटो : सोशल मीडिया

Telangana TS Inter result 2020: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने गुरुवार को इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम जारी किए। रिजल्ट के जारी होते ही 9.65 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। विद्यार्थी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट  tsbie.cgg.gov.in और results.cgg.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। जल्द ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट के प्रथम वर्ष की परीक्षा में कुल 4,80,555 छात्र उपस्थित हुए थे। जिनमें से 2,88,383 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है और इस तरह से प्रथम वर्ष का पास प्रतिशत 60.01 फीसदी रहा है। दूसरे वर्ष में 4,11,631 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें से 2,83,462 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। दूसरे वर्ष की परीक्षा के लिए पास प्रतिशत 68.86 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट रिजल्ट में पिछले दो वर्षों से लड़कियां लगातार लड़कों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। बोर्ड ने 18 मई को इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के लिए भूगोल पेपर- II और आधुनिक भाषा- पेपर II आयोजित किया था। ये पेपर पहले 23 मार्च को होने थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से इनको स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- तेलंगाना बोर्ड के इंटरमीडिएट रिजल्ट की लाइव कॉपी पढ़ें


बता दें कि  तेलंगाना राज्य बोर्ड दो हिस्सों में विभाजित है। तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन दसवीं की  परीक्षा आयोजित करता है। जबकि तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन 11वीं व 12वीं के इंटरमीडिएट एग्जाम (इंटर सेकेंड ईयर) आयोजित करता है।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
-  सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in है।
-यहां होम पेज पर विद्यार्थियों को रिजल्ट का लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करना है।
-इसके बाद नया पेज खुलेगा जहां विद्यार्थियों को अपना विवरण भरना होगा।
-इसके बाद विद्यार्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा।

इसे भी पढ़ें-HPBOSE 12th Result 2020: 'अमर उजाला' पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश


जानिए पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?
2019 में बोर्ड ने इंटरमीडिएट रिजल्ट 18 अप्रैल को ही जारी कर दिया था। इस बार लॉकडाउन की वजह से देरी हुई है। पिछले साल इंटरमीडिएट का रिजल्ट 65 फीसदी रहा था। फर्स्ट ईयर का पास प्रतिशत 59.8 फीसदी था। इसमें  53.14 फीसदी लड़के और 62.2 फीसदी लड़कियां पास हुई थी। सेकेंड ईयर का पास प्रतिशत 65 फीसदी रहा था। इसमें 58.25 फीसदी लड़के और 71.5 फीसदी लड़कियां पास हुईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed