{"_id":"5efd756e8ebc3e433c61378b","slug":"gujarat-reverses-its-decision-to-hold-university-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की आखिरी वर्ष की परीक्षाएं स्थगित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गुजरात में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की आखिरी वर्ष की परीक्षाएं स्थगित
Thu, 02 Jul 2020 11:19 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में विश्वविद्यालयों की आखिरी वर्ष की परीक्षाएं स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की आखिरी वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों के आखिरी वर्ष की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं के लिए नए तारीख एवं कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। पहले सूबे की सरकार ने विश्वविद्यालय और कॉलेजों के अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को आयोजित कराने का फैसला लिया था, लेकिन कुछ घंटे बाद ही यह फैसला वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
सूबे की सरकार ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से जारी एक निर्देश की वजह से विश्वविद्यालयों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित कराने संबंधी फैसले को बुधवार को वापस लिया। एचआरडी मंत्रालय ने सभी राज्यों को परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
सूबे में बुधवार सुबह शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने राज्य संचालित विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद इस फैसले को वापस ले लिया गया। शिक्षा मंत्री ने शाम को प्रेस वार्ता कर सूचना दी कि अब सूबे में कोई परीक्षा आयोजित नहीं होगी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों को एक पत्र भेजकर उनसे अगली सूचना तक सभी परीक्षाओं को स्थगित करने के लिए कहा है। ऐसे में हमने गुजरात में अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X