GSEB HSC Result 2023: गुजरात बोर्ड 12वीं कॉर्मस- कला का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
GSEB HSC Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने बुधवार 31 मई 2023 को जीएसईबी कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य का रिजल्ट घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
GSEB HSC Result 2023: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने बुधवार 31 मई 2023 को जीएसईबी कक्षा 12वीं कला और वाणिज्य का रिजल्ट घोषित कर दिया। गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org और gsebeservice.com पर कक्षा 12 एचएससी कला और वाणिज्य का रिजल्ट लिंक उपलब्ध है।
गुजरात बोर्ड ने इससे पहले 2 मई को 12वीं विज्ञान परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया था। पिछले साल GSEB 12वीं कॉमर्स एंड आर्ट्स के लिए 3,35,145 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,91,287 को पास घोषित किया गया था। इस दौरान कुल पास प्रतिशत 86.91 रहा था।
ऐसे करें चेक
-
सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
-
जीएसईबी कॉमर्स, आर्ट्स रिजल्ट 2023 क्लास 12 लिंक पर क्लिक करें।
-
जीएसईबी बोर्ड परिणाम पृष्ठ पर री-डायरेक्ट करेगा।
-
6 अंकों की सीट संख्या दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं।
-
जीएसईबी कक्षा 12वीं के परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें।
गुजरात एसएससी और एचएससी विज्ञान के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। इस साल गुजरात बोर्ड की 12वीं कक्षा के साइंस रिजल्ट में 65.58 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। ग्रुप ए का कुल पास प्रतिशत 72.27 प्रतिशत और ग्रुप बी का 61.71 प्रतिशत रहा है।
कमेंट
कमेंट X