फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   GSEB Result how to check GSEB SSC Result on June 6 Gujarat Board 10th Results at gseb.org

GSEB Result: इस दिन जारी होगा गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, यहां देख पाएंगे परिणाम

Fri, 03 Jun 2022 09:57 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 03 Jun 2022 09:57 PM IST
सार

Gujarat Board 10th Result 2022 : गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने GSEB HSC परीक्षा परिणाम तिथि की घोषणा के बाद एक अन्य ट्वीट में कक्षा 10वीं के रिजल्ट की तारीख का एलान किया। 

विज्ञापन
GSEB Result how to check GSEB SSC Result on June 6 Gujarat Board 10th Results at gseb.org
जीएसईबी : गुजरात बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

GSEB SSC Result Gujarat Board 10th Result: गुजरात बोर्ड यानी जीएसईबी की ओर से एसएससी परीक्षा (GSEB SSC Exams) का रिजल्ट छह जून को घोषित किया जाएगा। गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी द्वारा गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा की।

विज्ञापन

वाघानी ने शुक्रवार, तीन जून, 2022 को GSEB HSC परीक्षा परिणाम तिथि की घोषणा के बाद एक अन्य ट्वीट में गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) SSC यानी कक्षा 10वीं के रिजल्ट की तारीख का एलान किया। वाघानी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कक्षा GSEB SSC यानी गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम 06 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। मंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, जीएसईबी एसएससी परीक्षा का परिणाम (GSEB SSC Result) सुबह 8:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।  
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : GSEB Result: चार जून को जारी होगा गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

GSEB 10th Result: तकरीबन सात लाख उम्मीदवार कर रहे इंतजार

रिपोर्टों के अनुसार, गुजरात बोर्ड एसएससी (GSEB SSC Result) यानी कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम का लगभग सात लाख उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार रिजल्ट घोषित होने के बाद gseb.org पर जाकर चेक कर सकेंगे। परिणाम अन्य आधिकारिक वेबसाइट जैसे gsebservice.com पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। बता दें कि जीएसईबी ने 28 मार्च, 2022 से 09 अप्रैल, 2022 तक गुजरात बोर्ड (GSEB)कक्षा 10वीं की परीक्षा 2022 आयोजित की थी।   

Gujarat Board 10th Result: ऐसे चेक कर सकेंगे जीएसईबी एसएससी रिजल्ट

  1. परिणाम की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को जीएसईबी (GSEB) की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।
  2. फिर, होम पेज पर, GSEB SSC Result 2022 पर क्लिक करें।
  3. फिर उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे।
  4. स्वचालित रूप से, अब एक नया पेज खुल जाएगा।
  5. GSEB 2022 कक्षा 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. छात्र इसे डाउनलोड कर सहेज लें। 
  7. साथ ही भविष्य की जरूरतों के लिए परिणाम का प्रिंट आउट भी ले लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed